Home Haryana फतेहाबाद: इंस्टाग्राम बिजनेस पेज व फेक ब्रांड प्रमोशन स्कैम से रहें सावधान

फतेहाबाद: इंस्टाग्राम बिजनेस पेज व फेक ब्रांड प्रमोशन स्कैम से रहें सावधान

0
फतेहाबाद पुलिस

फतेहाबाद, वायरल सच (ब्यूरो) : पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बढ़ रहे फेक बिजनेस पेज व ब्रांड प्रमोशन स्कैम को लेकर शुक्रवार को नागरिकों को सतर्क करते हुए एक महत्वपूर्ण पुलिस एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में कई युवा, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और छोटे व्यापारी इन ऑनलाइन ठगों के निशाने पर आए हैं, जो नकली कंपनियों और फर्जी ब्रांड नामों से प्रमोशन ऑफर देकर आर्थिक ठगी कर रहे हैं।

एसपी ने कहा कि फेक ठग इंस्टाग्राम, फेसबुक या अन्य प्लेटफार्म पर किसी नामी ब्रांड के नाम से पेज बनाकर लोगों को पेड प्रमोशन, ब्रांड कोलैबोरेशन या सप्लायर पार्टनरशिप के नाम पर लुभाते हैं। ये अकाउंट देखने में असली जैसे लगते हैं, जिन पर ब्रांड लोगो, प्रोफेशनल पोस्ट और हजारों फॉलोअर्स होते हैं। इसके बाद ये ठग लोगों को फर्जी एग्रीमेंट, ऑफर लेटर या लिंक भेजते हैं। जैसे ही यूजर लिंक या फेक ऐप डाउनलोड करता है, ठग उसके बैंक अकाउंट, कार्ड डिटेल या सोशल मीडिया एक्सेस चुरा लेते हैं। एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि नागरिक किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मिले प्रमोशन या पार्टनरशिप ऑफर को सत्यापित किए बिना स्वीकार न करें।

उन्होंने बताया कि कोई भी असली कंपनी हमेशा अपने आधिकारिक ईमेल या वेबसाइट से ही संपर्क करती है, न कि अनजान या व्हाट्सएप नंबर से। किसी भी अज्ञात लिंक, क्तक्र कोड या फॉर्म में अपनी बैंक या कार्ड जानकारी साझा न करें। किसी भी लिंक या वेबसाइट पर अपनी व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी न डालें। पैसे भेजने से पहले हमेशा गुगल या ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट पर वेरिफिकेशन करें।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version