Home Delhi NCR ईडी की 346 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में बड़ी छापेमारी

ईडी की 346 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में बड़ी छापेमारी

0
ईडी छापेमारी 346 करोड़ बैंक घोटाला

नई दिल्‍ली, वायरल सच (ब्यूरो) : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर, तमिलनाडु और कर्नाटक में नौ ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी हरियाणा स्थित एक बिजली क्षेत्र की कंपनी और उसके प्रमोटरों द्वारा कथित तौर पर 346 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी के गुरुग्राम क्षेत्रीय कार्यालय ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पांच परिसरों, चेन्नई में तीन और बेंगलुरु में एक ठिकानों में छापेमारी की है। यह जांच गुरुग्राम स्थित हाइथ्रो पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के खिलाफ है, जो परिसमापन (लिक्विडेशन) के दौर से गुजर रही है। इसके निदेशकों अमूल गबरानी और अजय कुमार बिश्नोई के अलावा कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भी ईडी की जांच जारी है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी का यह मामला धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत दर्ज फरवरी 2025 की सीबीआई एफआईआर से जुड़ा है, जिसमें प्रमोटरों पर आरोप है कि उन्होंने ऋण राशि को अपनी कुछ संबद्ध संस्थाओं को हस्तांतरित कर दिया, जिससे बैंकों को नुकसान हुआ।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version