फतेहाबाद, वायरल सच (ब्यूरो) : पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने नागरिकों को सतर्क करते हुए बुधवार को बताया कि हाल ही में साइबर अपराधियों ने ई-पैन कार्ड 2.0 के नाम पर एक नया प्रकार का ऑनलाइन फ्रॉड शुरू किया है। ये साइबर ठग मोबाइल, ईमेल अथवा सोशल मीडिया के माध्यम से एक फर्जी लिंक भेजते हैं, जिसमें लिखा होता है ‘आपका नया ई-पैन कार्ड 2.0 अपडेट किया गया है।
लिंक पर क्लिक करें और अपनी जानकारी भरें।’ जैसे ही व्यक्ति इस लिंक पर क्लिक करता है, वह एक नकली वेबसाइट पर पहुंच जाता है, जहां उससे आधार नंबर, पैन नंबर, ओटीपी, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर जैसी संवेदनशील जानकारियाँ मांगी जाती हैं। जानकारी साझा करते ही अपराधी पीड़ित के बैंक खाते से राशि निकाल लेते हैं या उनके नाम पर फर्जी ऋण लेकर धोखाधड़ी कर सकते हैं। एसपी जैन ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे मामलों से बचने के लिए सावधानियाँ अपनाएँ। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
पैन से संबंधित जानकारी केवल अधिकृत वेबसाइटों पर ही भरें। कोई भी सरकारी अथवा अधिकृत संस्था कभी भी कॉल, व्हाट्सएप या एसएमएस के माध्यम से ओटीपी, बैंक डिटेल्स या अन्य गोपनीय जानकारी नहीं मांगती। यदि कोई संदेहास्पद मैसेज या लिंक प्राप्त हो, तो उसे तत्काल डिलीट करें और किसी को फॉरवर्ड न करें। यदि किसी के साथ साइबर फ्रॉड होता है, तो तुरंत ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें अथवा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या निकटतम थाना से संपर्क करें। एसपी ने ने आमजन से अपील है कि वे डिजिटल सेवाओं का उपयोग करते समय पूरी सतर्कता बरतें। थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े साइबर धोखाधड़ी से बचा सकती है। फतेहाबाद पुलिस आपकी सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर है।
हमें फ़ॉलो करें
फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz
