Home Delhi NCR डूसू चुनाव परिणाम: अभाविप ने तीन पद जीते, उपाध्यक्ष पर एनएसयूआई की...

डूसू चुनाव परिणाम: अभाविप ने तीन पद जीते, उपाध्यक्ष पर एनएसयूआई की जीत

0
डूसू चुनाव परिणाम 2025: अभाविप ने तीन पद जीते, एनएसयूआई उपाध्यक्ष पद पर विजयी

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। इस बार भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार में से तीन पदों पर जीत हासिल की, जबकि नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) उपाध्यक्ष पद पर विजयी रही।

घोषित नतीजों के अनुसार अध्यक्ष पद पर अभाविप के आर्यन मान ने 28,841 वोट पाकर जीत दर्ज की। एनएसयूआई की उम्मीदवार जोश्लिन नंदिता चौधरी को 12,645 वोट मिले। सचिव पद पर अभाविप के कुणाल चौधरी ने 23,779 वोट हासिल किए, जबकि एनएसयूआई के कबीर को 16,117 वोट प्राप्त हुए। संयुक्त सचिव पद पर भी अभाविप को जीत मिली, जहां दीपिका झा ने 21,825 वोट पाकर एनएसयूआई के लवकुश भड़ाना (17,380 वोट) को हराया।

उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई ने जीत दर्ज की। राहुल झांसला ने 29,339 वोट हासिल कर अभाविप उम्मीदवार गोविंद तंवर (20,547 वोट) को पराजित किया।

परिणाम घोषित होने के बाद अभाविप समर्थकों ने नॉर्थ कैंपस में ढोल-नगाड़ों और पटाखों के साथ जश्न मनाया। अभाविप छात्र नेताओं ने कहा कि यह जीत छात्रों से जुड़े मुद्दों पर उनकी सक्रियता का परिणाम है। वहीं एनएसयूआई ने उपाध्यक्ष पद पर मिली सफलता को छात्रों का विश्वास बताया और कहा कि संगठन पारदर्शिता और छात्र हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेगा।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version