सूर्या-ज्योतिका की बेटी दीया ने रखा फिल्मों में कदम

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डेब्यू वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ रिलीज़ होते ही लोगों की जुबान पर छा गई थी और उनकी खूब सराहना हुई थी। पहली ही सीरीज से आर्यन ने इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बना ली। अब इसी राह पर एक और स्टार किड कदम रखने जा रही हैं, जिनके माता-पिता साउथ इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं। सूर्या और ज्योतिका की बेटी दीया ने निर्देशन की दुनिया में एंट्री ले ली है।

सिर्फ 17 साल की उम्र में दीया ने अपने माता-पिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए फिल्मी सफर की शुरुआत की है। हालांकि उन्होंने अभिनय नहीं, बल्कि आर्यन खान की तरह कैमरे के पीछे रहकर अपना हुनर दिखाने का रास्ता चुना है। दीया ने अपने पारिवारिक बैनर 2डी एंटरटेनमेंट के तहत बनी डॉक्यू-ड्रामा शॉर्ट फिल्म ‘लीडिंग लाइट’ से निर्देशन में डेब्यू किया है। इस खास मौके पर सूर्या और ज्योतिका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी बेटी को ढेरों शुभकामनाएं दीं।

‘लीडिंग लाइट’ इन दिनों लॉस एंजिल्स के रीजेंसी थिएटर में ऑस्कर क्वालीफाइंग रन के तहत प्रदर्शित की जा रही है, जो दीया के करियर की एक बेहतरीन शुरुआत मानी जा रही है। यह फिल्म उन महिलाओं की जिंदगी और उनके संघर्षों को उजागर करती है, जो बॉलीवुड में पर्दे के पीछे लाइटिंग जैसे अहम काम को संभालती हैं, लेकिन अक्सर अनदेखी रह जाती हैं। उनकी कहानियां शायद ही कभी दर्शकों तक पहुंच पाती हैं। ऐसे संवेदनशील और अनोखे विषय को चुनकर डेब्यू करना दीया के साहस और दूरदर्शिता को दर्शाता है। यह शॉर्ट फिल्म 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रोज़ाना रीजेंसी थिएटर में प्रदर्शित की जा रही है। अपने अनोखे दृष्टिकोण और दमदार नैरेटिव स्टाइल के कारण ‘लीडिंग लाइट’ दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों का भी ध्यान खींच रही है। इस फिल्म का निर्माण सूर्या और ज्योतिका ने किया है। ऐलान करते हुए दोनों ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी दीया सूर्या द्वारा निर्देशित इस डॉक्यू-ड्रामा ‘लीडिंग लाइट’ का समर्थन करने पर गर्व है।

सूर्या और ज्योतिका तमिल सिनेमा की सबसे लोकप्रिय स्टार जोड़ियों में गिने जाते हैं। दोनों ने साल 2006 में शादी की थी और आज वे दो बच्चों के माता-पिता हैं। उनकी बड़ी बेटी का नाम दीया है, जबकि छोटे बेटे का नाम देव है। अपने व्यस्त फिल्मी शेड्यूल के बावजूद सूर्या और ज्योतिका परिवार के साथ समय बिताने पर खास ध्यान देते हैं। पहले यह कपल चेन्नई में रहता था, लेकिन बच्चों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए कुछ साल पहले उन्होंने मुंबई शिफ्ट होने का फैसला किया।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles