‘नो एंट्री 2’ से अलग हुए दिलजीत दोसांझ, बोनी कपूर ने की पुष्टि

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : फिल्म ‘नो एंट्री’ के सीक्वल की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं और इसके निर्माता बोनी कपूर हैं। फिल्म से जुड़ी कई जानकारियां लगातार सामने आ रही हैं। हाल ही में खबर आई थी कि दिलजीत दोसांझ ‘नो एंट्री 2’ का हिस्सा नहीं होंगे। अब बोनी कपूर ने खुद दिलजीत के फिल्म से अलग होने की पुष्टि कर दी है।

मीडिया से बातचीत में बोनी कपूर ने साफ किया कि दिलजीत दोसांझ ने ‘नो एंट्री 2’ से खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने कहा, “हां, हम अच्छे माहौल में अलग हुए हैं। इसकी एकमात्र वजह ये है कि उनकी तारीखें हमारे शूटिंग शेड्यूल से मैच नहीं कर रही थीं। उम्मीद है जल्द ही हम किसी पंजाबी फिल्म में साथ काम करेंगे।” इससे पहले निर्देशक अनीस बज्मी भी दिलजीत के फिल्म से बाहर होने की पुष्टि कर चुके थे।

‘नो एंट्री 2’ साल 2006 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘नो एंट्री’ का सीक्वल है। ओरिजिनल फिल्म में अनिल कपूर, सलमान खान और फरदीन खान लीड रोल में नजर आए थे। खास बात यह है कि ‘नो एंट्री’ 2002 में आई तमिल फिल्म ‘चार्ली चैपलिन’ का हिंदी रीमेक थी, जो आज भी अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। वहीं, इसके सीक्वल ‘नो एंट्री 2’ में इस बार वरुण धवन और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles