Home World ढाका एयरपोर्ट आग: 7 घंटे बाद काबू, उड़ानें फिर शुरू

ढाका एयरपोर्ट आग: 7 घंटे बाद काबू, उड़ानें फिर शुरू

0
ढाका एयरपोर्ट आग से उठा काला धुआं

ढाका, वायरल सच (ब्यूरो) : हज़रत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एचएसआईए) के कार्गो विलेज में शनिवार दोपहर लगी भीषण आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। देर रात हवाई अड्डे से उड़ानों का संचालन दोबारा शुरू हो गया। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

ढाका स्थित हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कार्गो विलेज एरिया में शनिवार दोपहर करीब सवा दो बजे भीषण आग लग गई थी। आग इतनी तेजी से फैली कि सभी उड़ाने तुरंत रोकनी पड़ीं। आसमान में उठा काला धुआं आसपास के इलाकों में फैल गया।

इस दौरान एचएसआईए से विमानों का संचालन रोक दिया गया। सतर्कता बरतते हुए कई घरेलू विमानों को ढाका में उतारने के बजाय चटगांव भेज दिया गया। अग्निशमन सेवा और हवाई अड्डा प्राधिकरण के त्वरित और साझा प्रयासों के साथ करीब 7 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।

मीडिया समूह प्रोथोम आलो ने नागरिक उड्डयन एवं पर्यटन मंत्रालय का हवाला देते हुए बताया है कि एचएसआईए के कार्गो विलेज में लगी आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया और रात 9:30 बजे उड़ानों का संचालन दोबारा शुरू हो गया।

मंत्रालय के मुताबिक दोपहर लगभग 2:15 बजे लगी आग पर अग्निशमन सेवा और हवाई अड्डा प्राधिकरण के त्वरित और समन्वित प्रयासों के बाद काबू पा लिया गया और इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए आधिकारिक जाँच शुरू कर दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाने और इसकी पुनरावृत्ति रोकने के लिए उचित उपाय किए जाएँगे।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version