मुख्यमंत्री ने हैदरपुर राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में किया कन्या पूजन

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महानवमी पर यहां के हैदरपुर राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में विधि-विधानपूर्वक कन्या पूजन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे शास्त्रों में कन्या पूजन को मां दुर्गा की आराधना का ही स्वरूप माना गया है। पिछले कई वर्षों से नवरात्रों में मां स्वरूपा बालिकाओं का पूजन करती आ रही हूं।

मुख्यमंत्री ने मां भगवती से समस्त देशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और शक्ति का संचार करने की प्रार्थना की। उन्होंने सभी को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि आज मां सिद्धिदात्री की पूजा का पावन अवसर है। वे जीवन में सिद्धि, समृद्धि और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करती हैं। मां ने असुरों का संहार कर धर्म और सत्य की स्थापना की, जिससे यह दिन शक्ति और भक्ति का प्रतीक बन गया। मां की कृपा से भक्तों को आठ सिद्धियां और नौ निधियां प्राप्त होती हैं।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles