फतेहाबाद, वायरल सच (ब्यूरो) : पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के दिशा-निर्देशन में फतेहाबाद पुलिस ने लोगों को डार्क वेब के खतरों से आगाह करते हुए बुधवार को एक विशेष साइबर सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी का उद्देश्य नागरिकों को इंटरनेट के उस छिपे हुए हिस्से के बारे में जागरूक करना है, जो आम सर्च इंजनों जैसे गुगल, बिंग आदि पर दिखाई नहीं देता और जिसका उपयोग अपराधी डाटा चोरी, ब्लैकमेलिंग, ड्रग्स व्यापार, हथियार बिक्री तथा वित्तीय ठगी जैसे अपराधों के लिए करते हैं।
डार्क वेब इंटरनेट का वह हिस्सा है, जिसे सामान्य वेब ब्राउजर से एक्सेस नहीं किया जा सकता। इसके लिए दि ऑनियन राउटर जैसे विशेष ब्राउजर की जरूरत होती है। इस वेब का उपयोग अक्सर साइबर अपराधी चोरी किए गए डाटा जैसे बैंक डिटेल्स, आधार नंबर, ईमेल पासवर्ड, मेडिकल रिकॉर्ड, मोबाइल नंबर, फोटो और वीडियो को बेचने के लिए करते हैं। कई बार व्यक्तियों की निजी जानकारी या सोशल मीडिया से जुड़ी व्यक्तिगत तस्वीरें भी यहां लीक कर दी जाती हैं, जिनका इस्तेमाल ब्लैकमेलिंग और आर्थिक ठगी के लिए किया जाता है। साइबर अपराधी फिशिंग ईमेल, क्लोन वेबसाइट्स या फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल्स के जरिये यूजर्स की जानकारी प्राप्त करते हैं और उसे डार्क वेब पर बेच देते हैं। कुछ मामलों में अपराधी मैलवेयर या रैनसमवेयर के माध्यम से फाइलें लॉक कर फिरौती मांगते हैं।
एसपी सिद्धांत जैन ने नागरिकों से अपील की है कि वे साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें। किसी भी अनजान लिंक, ईमेल या अटैचमेंट को बिना जांचे न खोलें। अपने पासवर्ड को मजबूत बनाएं, जिसमें अक्षर, अंक और विशेष चिन्ह हों। हर वेबसाइट के लिए अलग पासवर्ड का उपयोग करें। सोशल मीडिया अकाउंट की प्राइवेसी सेटिंग्स नियमित रूप से अपडेट करें। किसी भी साइट पर आधार नंबर, बैंक डिटेल साझा न करें। यदि कोई संदिग्ध मैसेज या ब्लैकमेलिंग कॉल/मेल मिले तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। एसपी ने कहा कि इंटरनेट का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जागरूकता ही साइबर अपराध से
हमें फ़ॉलो करें
फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz
अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें
