चंडीगढ़, वायरल सच (ब्यूरो): हरियाणा के CM Nayab Saini ने कहा कि ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ पोर्टल के माध्यम से किसानों की खाद की जरूरत को व्यवस्थित तरीके से दर्ज करने और उसके अनुसार आपूर्ति करने में मदद मिली है। इससे केंद्र सरकार को करीब 900 करोड़ रुपये की खाद सब्सिडी की बचत हुई है।
CM Nayab Saini शनिवार को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित दो दिवसीय ‘विकसित भारत की ओर भारत की यात्रा का वित्तपोषण’ सम्मेलन में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
किसानों की मांग के अनुसार खाद उपलब्ध कराने में मदद
CM Nayab Saini ने बताया कि प्रदेश में खाद लेने वाले किसानों को ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ पोर्टल से लिंक किया गया है। इससे किसानों की वास्तविक जरूरत के अनुरूप खाद की मांग और उपलब्धता को बेहतर तरीके से जोड़ा जा सका।
CM Nayab Saini के अनुसार, इस व्यवस्था के चलते केंद्र सरकार की ओर से दी जाने वाली खाद सब्सिडी में करीब 900 करोड़ रुपये की बचत हुई है।
हरियाणा में 6 लाख एकड़ जमीन सेम की समस्या से प्रभावित
CM Nayab Saini ने कहा कि हरियाणा में सेम की समस्या भी एक गंभीर कृषि चुनौती बनी हुई है। प्रदेश में करीब 6 लाख एकड़ भूमि सेम से प्रभावित है।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन के दौरान इस समस्या का मुद्दा भी उठाया गया और इसके समाधान को लेकर सुझाव दिए गए। जलभराव और जमीन में पानी का स्तर बढ़ने से प्रभावित कृषि भूमि की समस्या को लेकर आगे की रणनीति पर भी चर्चा की आवश्यकता बताई गई।
FPO को मजबूत करने पर जोर
CM Nayab Saini ने कहा कि केंद्र सरकार ने देशभर में किसान उत्पादक संगठनों (FPO) के इकोसिस्टम को मजबूत करने पर जोर दिया है।
इसी दिशा में हरियाणा में हाल ही में FPO मिशन की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य किसानों को संगठित कर कृषि से जुड़े संसाधनों, बाजार और व्यवसायिक अवसरों तक उनकी पहुंच को बेहतर बनाना है।
सोलर और ग्रीन एनर्जी पर भी चर्चा
सम्मेलन में सोलर एनर्जी और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई। CM Nayab Saini ने कहा कि हरियाणा की ओर से सौर और हरित ऊर्जा के विस्तार को लेकर सुझाव दिए गए हैं।
CM Nayab Saini ने उम्मीद जताई कि सम्मेलन में लिए जाने वाले निर्णयों के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे और इनका लाभ देश के विभिन्न राज्यों को मिलेगा।
सम्मेलन में हरियाणा के अधिकारी भी रहे मौजूद
इस अवसर पर CM Nayab Saini के प्रधान सचिव अरूण गुप्ता, हरियाणा के वित्त विभाग की आयुक्त एवं सचिव आशिमा बराड़ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
