Home Haryana सीआईए टोहाना की दबिश, 1500 नशीली गोलियों सहित दो तस्कर गिरफ्तार

सीआईए टोहाना की दबिश, 1500 नशीली गोलियों सहित दो तस्कर गिरफ्तार

0
सीआईए टोहाना ड्रग्स बरामदगी

फतेहाबाद, वायरल सच (ब्यूरो) : फतेहाबाद जिले के टोहाना की सीआईए स्टाफ पुलिस ने हरियाणा प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत दो युवकों को 1500 नशीली टैबलेट्स के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवकों की पहचान बलवंत सिंह उर्फ गोरा तथा बलवंत सिंह उर्फ भुरी, निवासी कडैल, थाना मुनक, जिला संगरूर, पंजाब के रूप में हुई है। सीआईए टोहाना प्रभारी उप-निरीक्षक अशोक कुमार ने शनिवार को बताया कि एएसआई सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम दमकौरा रोड स्थित नहर पुल, गांव रहनवाली के पास गश्त पर थी।

तभी उन्हें सूचना मिली कि दो युवक मोटरसाइकिल पर भारी मात्रा में नशीली गोलियों की सप्लाई के इरादे से आए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए रेड की और बलवंत सिंह उर्फ गोरा तथा बलवंत सिंह उर्फ भुरी, दोनों निवासी कडैल, थाना मुनक, जिला संगरूर, पंजाब को मौके पर काबू कर लिया। डीएसपी रतिया नर सिंह की निगरानी में दोनों आरोपियों की तलाशी ली गई, जिसमें उनकी मोटरसाइकिल से 1500 टैबलेट्स बरामद की गईं।

यह मात्रा एनडीपीएस एक्ट के तहत कमर्शियल श्रेणी में आती है। पुलिस ने नशीला पदार्थ, मोटरसाइकिल और अन्य साक्ष्य जब्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना सदर टोहाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच आगे भी जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी यह दवाएं कहां से लाते थे और किन-किन जगहों पर सप्लाई करते थे। सप्लाई नेटवर्क की कड़ियाें को जोड़ने के लिए पूछताछ की जा रही है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version