Home India भाजपा ने राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम बयान को बताया गैरजिम्मेदाराना

भाजपा ने राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम बयान को बताया गैरजिम्मेदाराना

0
राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम बयान पर भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम वाले बयान को गैरजिम्मेदाराना बताया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा सदस्य रविशंकर प्रसाद ने पार्टी मुख्यालय में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि उनकी कोई बात भी समझ से परे है। कभी कहते हैं कि वे एटम बम फोड़ेंगे, अब वे हाइड्रोजन बम फोड़ेंगे। एटम बम और हाइड्रोजन बम का चुनावों से क्या संबंध है? राहुल गांधी विपक्ष के नेता के रूप में खुद को नीचा क्यों दिखा रहे हैं। देश को समझना चाहिए, राहुल गांधी गैरज़िम्मेदार हैं।

उन्होंने कहा कि एक बार राहुल गांधी ने कहा था कि 5-6 साल में व्यक्ति युवा हो जाता है। दूसरी बात उन्होंने कही, तपस्या करने से गर्मी होती है। इसलिए एटम बम और हाइड्रोजन बम का चुनाव से क्या संबंध है, इसके लिए मुझे जानकारी प्राप्त करनी पड़ेगी। राहुल गांधी विपक्ष के नेता के पद पर हैं, इसकी गरिमा होती है।

उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने एक प्रोपेगेंडा खड़ा किया कि भाजपा आएगी तो संविधान बदलेगी। इसका दो जगह उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र में असर पड़ा, लेकिन हमने चुनाव आयोग पर कुछ नहीं कहा। उस समय चुनाव आयोग तो ठीक था। अब चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन देश की जनता को पता चल गया कि कांग्रेस और विपक्ष ने उनके साथ छल किया, इसके बाद हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली हर जगह उन्हें हराने का काम किया।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर कई सवाल उठाए हैं, लेकिन हलफनामे के मुद्दे पर वह चुप क्यों हैं? तीन सवाल पूछते हुए उन्होंने कहा कि 1.21 लाख लोग मर चुके हैं। क्या उन्हें अब भी मतदाता सूची में रहना चाहिए? 2.35 लाख लोग अब अपने पंजीकृत पते पर नहीं रहते। क्या उनके नाम बने रहना चाहिए? 3.7 लाख नाम दो अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों में हैं। क्या उन्हें दो बार मतदान करने की अनुमति दी जानी चाहिए? उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने स्पष्ट रूप से कहा है कि आपत्तियां हलफनामों के माध्यम से दर्ज की जानी चाहिए। राहुल गांधी इससे क्यों भाग रहे हैं? क्योंकि उन्हें पता है कि हलफनामे में झूठ बोलने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

रविशंकर ने कहा कि पहले बिहार में जब चुनाव होता था तो कितनी बूथ कैप्चरिंग होती थी, बूथ तक लूट लिया जाता था, लेकिन आज बूथ कैप्चरिंग खत्म हो गई है। आज जो अखिलेश और तेजस्वी यादव कहते हैं कि बैलेट पेपर लाओ क्योंकि इनके दिल में दर्द है कि ये लोग बूथ कैप्चरिंग नहीं कर पा रहे हैं। आज ये लोग जो चुनाव आयोग और वोटर लिस्ट पर घमासान कर रहे हैं इसके बीच में दो मूल बिंदु हैं। हमें बूथ कैप्चर करने का अधिकार दो और घुसपैठियों को नहीं निकालो।

उन्होंने पूछा कि राहुल गांधी इस बात का जवाब दें कि वो एफिडेविट से क्यों भाग रहे हैं? राफेल, पेगासस से लेकर हर मामले में उन्होंने झूठ बोलने का काम किया। राहुल गांधी किसी भी संवैधानिक संस्था को बदनाम करने से बाज नहीं आए हैं। इनका काम है सिर्फ झूठ फैलाना।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version