रोहतक, वायरल सच (ब्यूरो) : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान 2014 तक हरियाणा पूरे देश में प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, खेल, बुजुर्गों का सम्मान, किसानों की आमदनी, कानून-व्यवस्था और खुशहाली समेत तमाम विकास के पैमानों पर नंबर वन राज्य बन गया था, लेकिन बीजेपी सरकार बनने के बाद 2014 से हरियाणा विकास की पटरी से उतर गया और विकास के पैमानों में लगातार नीचे फिसलता चला गया। शनिवार को पूर्व सीएम हुड्डा डी-पार्क स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
हरियाणा दिवस को लेकर भी पूर्व सीएम हुड्डा ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि हरियाणा भले ही 1 नवंबर 1966 को अलग प्रदेश बना था, लेकिन हमारी संस्कृति और सभ्यता सदियों पुरानी है। महाभारत का युद्ध हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ही लड़ा गया, जिसने अन्याय पर न्याय की जीत का संदेश पूरी दुनिया को दिया। राखीगढ़ी हड़प्पा सभ्यता के समय की है और हमारे प्राचीन अस्तित्व को प्रमाणित करती है। उसके बाद पानीपत में हुए युद्धों ने पूरे भारत के शासन और भविष्य को तय किया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के समय हरियाणा को पंजाब के साथ जोड़ दिया गया था, लेकिन लंबे समय तक विकास के मामले में हरियाणा काफी पिछड़ा क्षेत्र बना रहा।
इसलिए हरियाण को पंजाब से अलग करने की मांग उठने लगी। उस समय चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा समेत व अन्य नेताओं का अलग प्रदेश बनाने में ऐतिहासिक योगदान रहा और हरियाणा अस्तित्व में आया। उस वक्त बहुत सारे लोगों ने संदेह जताया कि हरियाणा अपने दम पर उन्नति कर पाएगा या नहीं, लेकिन हरियाणा की मेहनती जनता और तमाम सरकारों ने इन संदेहों व प्रश्नों पर अंकुश लगाते हुए देश के सामने प्रगति की एक अलग मिसाल पेश की।
कानून-व्यवस्था का पूरी तरह दिवाला निकल चुका है। उनके डर से हरियाणा में कोई भी निवेश करने को तैयार नहीं है, जो बेरोजगारी की बड़ी वजह है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय हर क्षेत्र में हरियाणा नंबर वन पर था, लेकिन 2014 के बाद जब भाजपा सरकार सता में आई हरियाणा विकास की पटरी से नीचे उतर गया और अपराध व बेरोजगारी में पूरे देश में नंबर वन पर पहुंच गया है।
हमें फ़ॉलो करें
फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz