Home India भारत-फिलीपींस समुद्री साझेदारी को मजबूत करने के लिए तीन भारतीय जहाज मनीला...

भारत-फिलीपींस समुद्री साझेदारी को मजबूत करने के लिए तीन भारतीय जहाज मनीला पहुंचे

0
भारत-फिलीपींस समुद्री साझेदारी अभ्यास

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : दक्षिण पूर्व एशिया में परिचालन तैनाती के तहत भारतीय नौसेना के तीन जहाज आईएनएस दिल्ली, शक्ति और किल्टन फिलीपींस के मनीला बंदरगाह पहुंचे हैं। फिलीपींस की नौसेना के कर्मियों ने इन जहाजों का गर्मजोशी से स्वागत किया, जिससे दोनों देशों के बीच मजबूत और बढ़ते समुद्री संबंधों को बल मिला। पूर्वी बेड़े के जहाजों की यह यात्रा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझेदारी को मजबूत करने के लिए भारतीय नौसेना का प्रयास है।

इन जहाजों की कमान पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग रियर एडमिरल सुशील मेनन के हाथों में है। उन्होंने मनीला पहुंचने पर स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करके समुद्री सुरक्षा बनाए रखने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने मित्र समुद्री बलों के बीच समझ, विश्वास और सहयोग को बढ़ावा देने में ऐसी तैनाती के महत्व पर जोर दिया। इस यात्रा का महत्व सामरिक लिहाज से महत्वपूर्ण और फिलीपींस नौसेना के साथ उच्च-स्तरीय जुड़ाव के अलावा क्षेत्र में भारत की समुद्री पहुंच का बिम्ब है।

इस बंदरगाह यात्रा के दौरान भारतीय नौसेना और फिलीपींस नौसेना के बीच कई बंदरगाह ​वार्ताएं होनी हैं। इनमें परिचालन नियोजन​ चर्चाएं, विषय वस्तु विशेषज्ञों का आदान-प्रदान (एसएमईई), क्रॉसडेक दौरे और अन्य व्यावसायिक एवं सामाजिक कार्यक्रम शामिल हैं जिनका उद्देश्य पारस्परिक ज्ञान और अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाना है। इस यात्रा में दोनों नौसेनाओं के बीच एक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास भी होगा, जिसमें संयुक्त युद्धाभ्यास और संचार प्रोटोकॉल पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा​, ताकि तैयारियों में सुधार, आपसी विश्वास का निर्माण और समुद्री क्षेत्र में परिचालन तालमेल को मजबूत किया जा सके।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version