गुरुग्राम: एक माह की बच्ची के पेट में मिले दो भ्रूण

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : यहां एक महीने की बच्ची के पेट में दो भ्रूण मिलने से चिकित्सा जगत में सनसनी फैल गई। दुनियाभर में अब तक इस तरह के मात्र 35 केस सामने आए हैं। करीब पांच लाख नवजात शिशुओं में से केवल एक में ऐसा हो सकता है। भ्रूण में भ्रूणों का होना चिकित्सा विज्ञान में एक दुर्लभ जन्मजात विसंगति है। वैश्विक स्तर पर भ्रूण में भ्रूण यानी एक नवजात शिशु के अंदर एक भ्रूण के विकसित होने के 300 से भी कम मामले अब तक रिपोर्ट किए गए हैं।

यहां फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट में नवजात बच्ची में यह मामला सामने आया। इसका तब पता चला, जब मात्र एक महीने की बच्ची को पेट में सूजन, अत्यधिक चिड़चिड़ापन और दूध पीने में कठिनाई की शिकायत आ रही थी। परिजन उसे फोर्टिस अस्पताल गुरुग्राम में लेकर आए। शुरुआती जांच और इमेजिंग से उसके पेट की कैविटी (उदर गुहा) में असामान्य बढ़ोतरी का पता चला। आगे की इमेजिंग से यह पता चला कि बच्ची के पेट की कैविटी में दो विकृत भ्रूण पल रहे थे। यह दुर्लभ स्थिति गर्भावस्था के शुरुआती दौर में होती है, जब एक भ्रूण दूसरे भ्रूण को अपने शरीर में घेर लेता और फंसा लेता है। फंसा हुआ भ्रूण न तो बढ़ सकता है और न ही जीवित रह सकता है।

इस एक माह की बच्ची के मामले में दोनों परजीवी जुड़वां एक ही थैली में बंद थे। जिससे यह एक असाधारण चिकित्सीय दुर्लभता बन गई। पीडियाट्रिक सर्जरी के निदेशक डॉ. आनंद सिन्हा के मुताबिक, रोगी की स्थिति का आंकलन करते हुए पीडियाट्रिक सर्जिकल टीम ने शिशु की स्थिति को सामान्य करने के बाद सर्जरी की योजना बनाई गई। नवजात शिशुओं में गंभीर मामलों को संभालने में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली टीम ने सटीकता, सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एडवांस्डव सर्जिकल तकनीक और नियोनेटल उपकरणों का उपयोग किया। सर्जरी के बाद बच्ची ने अच्छी प्रतिक्रिया दी और निगरानी के दौरान लगातार सुधार के संकेत दिखा रहे थे।

पांच लाख मामलों में इस तरह का एक मामला हो सकता है

अनुमान के मुताबिक यह स्थिति दुनियाभर में लगभग पांच लाख नवजात शिशुओं में से केवल एक में हो सकती है। इसे सही मायने में चिकित्सा क्षेत्र में दुर्लभ मामला बनाता है। अधिकांश मामलों को इसका पता बचपन में ही चल जाता है। मगर ऐसे कुछ मामले वयस्कों में भी पाए गए हैं। वैश्विक स्तर पर भ्रूण में भ्रूण यानी एक नवजात शिशु के अंदर एक भ्रूण के विकसित होने के 300 से भी कम मामले अब तक रिपोर्ट किए गए हैं। एक से अधिक भ्रूणों के मामले और भी दुर्लभ हैं। दुनिया भर में केवल 35 मामले ही सामने आए हैं।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles