Home India उत्तर प्रदेश के सीतापुर जेल से 23 माह बाद रिहा हुए सपा...

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जेल से 23 माह बाद रिहा हुए सपा नेता आजम खान

0
आजम खान जेल से बाहर

सीतापुर, वायरल सच (ब्यूरो) : समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता आजम खा मंगलवार कों 23 माह बाद जेल से रिहा हाे गये हैं। अपने बेटाें के साथ जेल से बाहर निकलते वक्त आजम खां ने हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन किया और इसके बाद वे रामपुर के लिए रवाना हाे गये।

समाजवादी पार्टी के कद्दावर मुस्लिम नेता आजम खान के खिलाफ पिछले दिनों तीन धाराएं बढ़ाई गई थी। प्रयागराज उच्च न्यायालय से कई मामलों में जमानत मिलने के बाद से इन धाराओं में जमानत मिल जाने के बाद सोमवार को उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया था। मंगलवार काे अपने पिता आजम खान काे लेने के लिए उनके बेटे अपने समर्थकों के साथ सीतापुर जेल पहुंच गये थे। आजम खां लगभग 23 माह से सीतापुर की जेल में

बंद थे। आज सुबह 7 बजे ही उनकी रिहाई होनी थी। लेकिन सीतापुर जेल प्रशासन की ओर से बताया गया कि आजम खां के ऊपर चल रहे एक मामले में कोर्ट का जुर्माना नहीं अदा किया गया है। इस कारण रिहाई की प्रक्रिया में समय लग सकता है। सुबह दस बजे कोर्ट खुलने के बाद उनका संबंधित केस का जुर्माना भरा गया। जुर्माना भरने के बाद कोर्ट की ओर से सीतापुर जेल प्रशासन को सूचित किया गया तब आजम खां की रिहाई दोपहर 12 बजे के बाद संभव हो पाई।

जेल के बाहर समर्थकों का रहा जमावड़ा

सपा नेता आजम की रिहाई की खबर सोमवार देर रात ही चारो ओर फैल गई थी। मंगलवार सुबह तक सीतापुर जेल के बाहर रामपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, कानपुर, आदि जनपदों से बड़ी संख्या में उनके समर्थक पहुंच गए थे। कई समर्थक व सपा नेता सोमवार की देर रात सीतापुर में विभिन्न होटलों में रुके थे। इसको लेकर सीतापुर पुलिस सतर्क रही पूरी रात विभिन्न जनपदों से आए लोगों के बारे में जानकारी जुटाती रही।

मंगलवार की सुबह पांच बजे से ही दर्जनों वाहन जेल रोड पर बाहर कतारों में लगे थे। दुर्गा पूजा एवं बच्चों के स्कूल जाने का समय होने के कारण पुलिस ने शांति कायम रखने के लिए जेल के गेट के आसपास मौजूद सभी लोगों को वहां से खदेड़ा दिया। मंगलवार की सुबह से आजम की रिहाई तक काफी संख्या में पुलिस बल जेल के आसपास मौजूद रहा।

एक सप्ताह पूर्व हाई कोर्ट से मिली थी राहत

कई मामलों में आजम खांन को हाई कोर्ट से एक सप्ताह पूर्व राहत मिलने पर उनकी रिहाई की अटकले शुरू हो गई थी। आजम खान के खिलाफ एक सौ से अधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें अकेले रामपुर जनपद के 93 मामले हैं।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version