Vinkmag ad

ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सातवीं बार जीता महिला टी20 विश्व कप, फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया

Vinkmag ad

लंदन, वायरल सच (ब्यूरो): ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 151 रन का लक्ष्य महज 18 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर रिकॉर्ड सातवीं बार विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

यह महिला टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया का सातवां खिताब है। खास बात यह है कि अब तक कोई दूसरी टीम एक से अधिक बार यह टूर्नामेंट नहीं जीत सकी है। वहीं इंग्लैंड को चौथी बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा और हर बार उसे ऑस्ट्रेलिया ने ही मात दी।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 32 रन तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। इसके बाद कप्तान नैट सीवर-ब्रंट और एलिस कैप्सी ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे।

70 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद नैट सीवर-ब्रंट और फ्रेया केम्प ने शानदार वापसी करते हुए पांचवें विकेट के लिए नाबाद 80 रन की साझेदारी की। सीवर-ब्रंट ने 53 गेंदों में 58 रन और फ्रेया केम्प ने 28 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाकर इंग्लैंड का स्कोर 20 ओवर में 4 विकेट पर 150 रन तक पहुंचाया।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, कप्तान सोफी मोलिनक्स और एनाबेल सदरलैंड ने एक-एक विकेट हासिल किया।

151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती झटका जल्दी गंवाया, लेकिन इसके बाद बेथ मूनी और फोएबी लिचफील्ड ने दूसरे विकेट के लिए 100 रन की शानदार साझेदारी कर मैच पूरी तरह ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में कर दिया।

फोएबी लिचफील्ड ने 35 गेंदों में 48 रन बनाए, जबकि बेथ मूनी ने 49 गेंदों पर 64 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। इस अर्धशतक के साथ बेथ मूनी महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में दो अर्धशतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज भी बन गईं।

अंत में एलिस पेरी (13)* और एश्ले गार्डनर (3)* ने टीम को जीत दिलाते हुए ऑस्ट्रेलिया को महिला टी20 विश्व कप 2026 का रिकॉर्ड सातवां खिताब दिला दिया।

Read Previous

सोनीपत की अदिति श्योराण का अंडर-19 टी-20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन, दो बार बनीं प्लेयर ऑफ द मैच

Read Next

भारत-फ्रांस खेल उद्योग साझेदारी मजबूत करने की पहल, पेरिस पहुंचा फिक्की प्रतिनिधिमंडल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular