अगस्त महीने में यात्री वाहनों की थोक बिक्री नौ फीसदी घटी: सियाम

नई दिल्‍ली, वायरल सच (ब्यूरो) : अगस्त महीने में कुल यात्री वाहन थोक बिक्री (डीलरों को भेजी गई) सालाना आधार पर लगभग 9 फीसदी घटकर 3,21,840 इकाई रह गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 3,52,921 इकाई थी।

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने सोमवार को जारी आंकड़ों में बताया कि संख्या में गिरावट की मुख्‍य वजह यात्री वाहन निर्माताओं के डिस्पैच पुनर्निर्धारण के कारण हुई। हालांकि, अगस्‍त महीने के दौरान कुल दोपहिया वाहनों की डिस्पैच साल फीसदी बढ़कर 18,33,921 इकाई हो गई, जबकि अगस्त 2024 में यह 17,11,662 इकाई थी। इस अवधि में मोटरसाइकिलों की बिक्री 4.3 फीसदी बढ़कर 11,06,638 इकाई हो गई (अगस्त, 2024 में 10,60,866 इकाई के मुकाबले), स्कूटरों की बिक्री करीब 13 फीसदी बढ़कर 6,83,397 इकाई हो गई, जबकि पिछले साल इसी महीने यह 6,06,250 इकाई थी।

सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि ग्राहकों ने जीएसटी दर में कटौती और वाहनों की कीमतों में कमी की उम्मीद में खरीदारी स्थगित कर दी है, जिसकी वजह से अगस्त की मांग में गिरावट आई। मेनन ने कहा कि वाहनों पर जीएसटी दरें कम करने के सरकार के फैसले से आगामी त्योहारी सत्र में मांग बढ़ेगी।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles