Vinkmag ad

भारत में ऑस्ट्रेलियनसुपर का 500 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का नया निवेश, पीएम मोदी ने किया स्वागत

Vinkmag ad

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो): ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े पेंशन फंड ऑस्ट्रेलियनसुपर (AustralianSuper) ने भारत के नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (NIIF) में 500 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के अतिरिक्त निवेश की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस निवेश का स्वागत करते हुए इसे भारत की आर्थिक मजबूती और वैश्विक निवेशकों के बढ़ते विश्वास का प्रतीक बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि ऑस्ट्रेलियनसुपर का यह नया निवेश भारत की विकास यात्रा में दुनिया के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह निवेश देश की तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था और निवेश के अनुकूल माहौल का प्रमाण है। साथ ही यह भारत में उपलब्ध दीर्घकालिक निवेश अवसरों को भी रेखांकित करता है।

इस निवेश की घोषणा मेलबर्न में आयोजित ऑस्ट्रेलिया-भारत वार्षिक लीडर्स समिट के दौरान ऑस्ट्रेलियनसुपर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पॉल श्रोडर ने की। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त निवेश के बाद भारत में कंपनी का कुल निवेश बढ़कर 3.3 बिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर हो जाएगा।

ऑस्ट्रेलियनसुपर पहले से ही भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, इक्विटी और प्राइवेट मार्केट में लगभग 2.8 बिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का निवेश कर चुका है। कंपनी का मानना है कि भारत विश्व की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और यहां दीर्घकालिक निवेश की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं।

गौरतलब है कि नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (NIIF) की स्थापना वर्ष 2015 में भारत के बुनियादी ढांचा क्षेत्र में दीर्घकालिक संस्थागत निवेश को आकर्षित करने के उद्देश्य से की गई थी। सरकार का मानना है कि इस तरह के विदेशी निवेश से देश में आधारभूत ढांचे के विकास, आर्थिक वृद्धि और रोजगार सृजन को नई गति मिलेगी।

Read Previous

लॉर्ड्स में पहली बार होगा महिला टेस्ट, इतिहास रचेंगी भारत और इंग्लैंड की टीमें

Read Next

डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले की फेम्स ने की कड़ी निंदा, केंद्रीय सुरक्षा कानून बनाने की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular