Home World अमेरिका में भारतीय मूल के कारोबारी की गोली मारकर हत्या

अमेरिका में भारतीय मूल के कारोबारी की गोली मारकर हत्या

0
पिट्सबर्ग में गोलीबारी की घटना

वाशिंगटन, वायरल सच (ब्यूरो) : अमेरिका के पिट्सबर्ग के ईस्ट हिल्स इलाके में शुक्रवार को रॉबिन्सन टाउनशिप में भारतीय मूल के व्यापारी और मोटल संचालक राकेश एहागाबन को गोली मार दी गई। संदिग्ध ने उनके सिर पर गोली मारी। 50 वर्षीय राकेश एहागाबन की मौके पर मौत हो गई। इस दौरान संदिग्ध ने एक महिला को भी गोली मार दी।

घटना की जांच के दौरान की गई गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी और संदिग्ध घायल हो गए। एलेघेनी काउंटी पुलिस विभाग ने शुक्रवार रात कहा कि 38 वर्षीय स्टेनली वेस्ट पर इस घातक गोलीबारी के सिलसिले में हत्या सहित कई आरोप हैं। संदिग्ध स्टेनली वेस्ट को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एलेघेनी काउंटी पुलिस के अनुसार दोपहर लगभग 2:30 बजे जासूस स्टुबेनविले मोटल संचालक राकेश की गोली मारकर हत्या करने और एक महिला को घायल करने के आरोपित व्यक्ति की तलाश कर रहे थे। इस दौरान शहर और काउंटी के जासूसों ने ईस्ट हिल्स के विल्नर ड्राइव पर संदिग्ध की कार का पता लगाया। जैसे ही वे कार के पास पहुंचे, संदिग्ध ने गोली चला दी। गोली पिट्सबर्ग के एक जासूस के पैर में धंस गई।

एलेघेनी काउंटी के अधीक्षक क्रिस्टोफर किर्न्स ने इस घटना की पुष्टि की है। इस हत्याकांड की जांच पेंसिल्वेनिया राज्य पुलिस ने अलग से शुरू की है।उधर, रविवार तड़के टेक्सास के फोर्ट वर्थ के एक नाइट क्लब में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम पांच अन्य घायल हो गए।

फोर्ट वर्थ पुलिस विभाग ने बताया कि रात लगभग 1:40 बजे अधिकारियों ने सोशल लिव में गोलीबारी की सूचना पर कार्रवाई की। जब अधिकारी वहां पहुंचे तो क्लब के अंदर एक व्यक्ति को गोली लगने के निशान मिले, जिसके धड़ के ऊपरी हिस्से में गोली लगी थी। उसे घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। टैरंट काउंटी के चिकित्सा परीक्षक ने पीड़ित की पहचान 31 वर्षीय पैट्रिक एलन के रूप में की। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में घायल पांच अन्य लोगों को क्षेत्रीय अस्पतालों में पहुंचाया गया।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version