तुर्किये विमान हादसा: सी-130 क्रैश में 20 सैनिकों की शहादत

त्बिलिसी/अंकारा, वायरल सच (ब्यूरो) : तुर्किये के एक सैन्य मालवाहक विमान के जॉर्जिया के पूर्वी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमे सवार सभी 20 सैनिकों की मौत हो गई है।

सी-130 बी मॉडल का यह विमान मंगलवार काे अजरबैजान से उड़ान भरने के बाद मात्र पांच किलाेमीटर दूर ही जॉर्जिया के सिग्नाही शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

तुर्किये के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को इस विमान हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि विमान में सवार सभी 20 सैनिक मारे गए हैं।

इस बीच जॉर्जिया के गृह मंत्रालय के अनुसार, विमान सिग्नाही जिले के एक पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जहां तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। दुर्घटना स्थल पर आपातकालीन सेवाओं की टीमें मलबे को साफ करने और शवों को बरामद करने में जुटी हुई हैं।

तुर्किये और जॉर्जिया के अधिकारियों ने हादसे की संयुक्त जांच का ऐलान किया है, ताकि इसके सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

प्रारंभिक रिपोर्ट्स में तकनीकी खराबी या मौसम की स्थिति को दुर्घटना का संभावित कारण बताया जा रहा है।

इस बीच तुर्कियें के राष्ट्रपति रेचेप तईप एर्दोगन ने दुर्घटना में मारे गए सैनिकों को ‘शहीद’ करार देते हुए हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “हमारे बहादुर सैनिकों की शहादत ने राष्ट्र को ‘गमगीन’ कर दिया है। इस दुखद घड़ी में हम उनके परिजनाें के साथ हैं।”

एर्दोगन ने मंत्रालय को हादसे की बाबत तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं।

उधर अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने भी तुर्की को शोक संदेश भेजकर विमान हादसें पर गहरा दुख जताया है। विमान ने अजरबैजान से ही उड़ान भरी थी।

यह हादसा तुर्किये की वायुसेना के लिए एक बड़ा झटका है, जो हाल के वर्षों में पश्चिम एशिया और काकेशस क्षेत्र में सक्रिय रही है। सी-130 विमान सैन्य सामग्री और सैनिकों के परिवहन के लिए इस्तेमाल होते हैं।

जॉर्जिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक दुर्घटना में कोई नागरिक हताहत नहीं हुआ, लेकिन स्थानीय स्तर पर हवाई यातायात पर अस्थायी राेक लगा दी गई है।

वैश्विक समुदाय ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। अमेरिका और यूरोपीय संघ ने तुर्किये को सहायता की पेशकश की है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles