गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : यहां एक 12वीं कक्षा के छात्र ने शुक्रवार की अलसुबह करीब चार बजे 18वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह दिल्ली में डीपीएस स्कूल का छात्र था। इस घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्र का मोबाइल कब्जे में लिया है। शुक्रवार को सोसायटी में इस घटना की चर्चा रही।
जानकारी के अनुसार सेक्टर-108 स्थित शोभा सिटी सोसायटी गुरुग्राम में 12वीं कक्षा का छात्र आर्यन परिवार के साथ रहता था। उनका परिवार पहले नोएडा के सेक्टर-37 में रहता था। कुछ दिन पहले वह गुरुग्राम में शिफ्ट हुए थे। आर्यन का पिता विक्रम गुरुवार रात को रोहतक में रह रहे अपने माता-पिता से मिलने गए थे। घर पर छात्र आर्यन व उसकी मां ही थी। शुक्रवार की अलसुबह करीब चार बजे आर्यन ने 18वीं मंजिल स्थित अपने फ्लैट से छलांग लगा दी।
आर्यन की गिरते ही मौत हो गई। हालांकि लोग उसे लेकर अस्पताल भी पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। साथ ही छात्र आर्यन का मोबाइल भी कब्जे में लिया है। आत्महत्या से पहले उसने किससे और क्या बात की, इसकी जांच की जाएगी। साथ ही उसके सोशल मीडिया अकाउंट भी पुलिस जांचेगी।
हमें फ़ॉलो करें
फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz
