हिमाचल प्रदेश में पूरे हफ्ते रहेगा शुष्क मौसम, केलंग सबसे ठंडा

शिमला, वायरल सच (ब्यूरो) : हिमाचल प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और अगले एक सप्ताह तक प्रदेशभर में बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 15 से 21 अक्तूबर तक प्रदेश में लगातार सूखा मौसम रहेगा। दिवाली पर्व पर भी आसमान साफ रहेगा और मौसम सुहावना बने रहने की संभावना है। इससे लोगों में उल्लास का माहौल रहेगा।

मौसम विभाग ने बताया कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की गई है। केलांग में न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे ठंडा स्थल रहा। ऊना में पिछले कल अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री अधिक रहा, जिससे मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय गर्मी का हल्का अहसास बना हुआ है।

जनजातीय क्षेत्रों में ठंड का असर लगातार जारी है और कई ऊंचाई वाले इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है। प्रदेश के पर्वतीय पर्यटन स्थलों जैसे शिमला, मनाली, डलहौजी और धर्मशाला में सुबह-शाम की ठंड और दिन में हल्की धूप के कारण मौसम बेहद सुहावना बना हुआ है। यह मौसम न केवल स्थानीय निवासियों बल्कि सैलानियों के लिए भी आनंददायक है।

बीते 24 घंटों में सराहन में मात्र 1.5 मि.मी. बारिश दर्ज की गई जबकि बाकी प्रदेश में बारिश या हिमपात नहीं हुआ। सुंदरनगर में आज सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता 100 मीटर तक सीमित रही। मौसम विभाग ने बताया कि कहीं भी तेज हवाओं और गरज-चमक की कोई संभावना नहीं है।

बुधवार को राज्य का औसतन न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। शिमला में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री, सुंदरनगर में 15.5 डिग्री, भुंतर में 11.6 डिग्री, कल्पा में 5.5 डिग्री, धर्मशाला में 11.4 डिग्री, ऊना में 13.8 डिग्री, मनाली में 7.9 डिग्री, कुकुमसेरी में 1.7 डिग्री, कुफ़री में 11.3 डिग्री और नारकण्डा में 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा का कहना है कि आगामी सप्ताह में भी प्रदेश में शुष्क परिस्थितियां बनी रहेंगी और 21 अक्तूबर तक न बारिश होगी न हिमपात। इससे दीपावली पर्व पर लोग साफ आसमान और खिली धूप के बीच पर्व का आनंद ले सकेंगे।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles