जींद : कार से सौ किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद, दो तस्कर काबू

जींद, वायरल सच (ब्यूरो) : नरवाना के रेलवे ओवरब्रिज के निकट कार से एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने सौ किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद कर दो तस्करों को काबू किया है। शहर थाना नरवाना पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपितों के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

गुरूवार को जानकारी देते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ के इंचार्ज उपनिरीक्षक कमल सिंह ने बताया कि को सूचना मिली थी कि पंजाब नबर होंडा इमेज गाड़ी से डोडा पोस्त को राजस्थान से तस्करी कर पंजाब ले जाया जा रहा है। जिसके आधार पर पुलिसकर्मियों ने पजांब नंबर की गाडिय़ों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ समय के बाद रेलवे ओवरब्रिज के निकट बेलरखां वाले रास्ते पर पंजाब नंबर की गाड़ी खड़ी दिखाई दी।

पुलिसकर्मियों ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें सात कट्टे भरे दिखाई दिए। जिन्हें जांचने पर उनमें डोडा पोस्त भरा पाया गया। डोडा पोस्त का वजन सौ किलोग्राम पाया गया। पुलिस पूछताछ में कार सवार लोगों की पहचान गांव करेल पंजाब निवासी नरेंद्रपाल तथा हरप्रीत के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि डोडा पोस्त को राजस्थान से तस्करी कर पंजाब ले जाया जा रहा था। शिकायत के आधार पर शहर थाना नरवाना पुलिस ने डोडा पोस्त के साथ पकड़े गए नरेंद्रपाल तथा हरप्रीत के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस नशा तस्करों से नशा सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles