सोने व चांदी के जेवरात हड़पने का आरोपित गिरफ्तार

जींद, वायरल सच (ब्यूरो) : शहर थाना नरवाना पुलिस ने महिला को गहने दुगने करने का झांसा देकर सोना, चांदी के जेवरात हड़पने के आरोपित से रिमांड के दौरान 117 ग्राम सोना तथा 77.6 ग्राम चांदी के गहने बरामद किए हैं। आरोपित ने निजी बैंक से गोल्ड लिया हुआ था। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

थाना शहर नरवाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बुधवार को बताया कि प्रेम नगर नरवाना निवासी राजीव ने गत 26 सितंबर को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि गांव मोहल खेड़ा निवासी प्रवीण उसके घर मीटर रीडर बन कर आता था। आरोपित 15 जुलाई को उसकी पत्नी को सोने के जेवरात दुगने करने का झांसा देकर सोना तथा चांदी के जेवरात अपने साथ ले गया। जेवरात को वापस लौटाने से भी मना कर दिया।

शहर थाना नरवाना पुलिस ने राजीव की शिकायत पर प्रवीण के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर अदालत से तीन दिन के रिमांड पर लिया। आरोपित ने महिला से ठगे गए जेवरातों पर निजी कंपनी से गोल्ड लोन लिया हुआ था। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर कंपनी के लॉकर से 117 ग्राम सोना तथा 77.6 ग्राम चांदी के गहने बरामद किए हैं।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles