प्रयागराज सड़क हादसा: कानपुर के चार लोगों की मौत, कैसे हुआ ये दर्दनाक हादसा?

प्रयागराज, वायरल सच (ब्यूरो) : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित सोरांव थाना क्षेत्र के विगहिया गांव के पास हाइवे रविवार रात हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि हादसे में सुरेश सैनी और सुरेश की पत्नी, सुरेश बाजपेई, राम सागर अवस्थी की मौत हुई है। हादसे में घायल तीन लोगों को उपचार के लिए स्वरुपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि कानपुर के मूसानगर विलौली से पिण्ड दान करने के लिए बोलेरो से गया गए थे। वहां से पिंडदान कर सभी लोग कानपुर के लिए वापस जा रहे थे।

रविवार रात सोरांव थाना क्षेत्र में बिगहिया गांव के समीप हाइवे पर गाड़ी खराब हो गई। रात होने की वजह से गाड़ी खड़ी करके कार के आगे हो गए। रात में किसी बड़े वाहन ने टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्काल सभी लोगों को उपचार के लिए अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। तीन लोगों का उपचार जारी है। हादसे की सूचना परिवार को दे दी गई है। आगे की कार्रवाई परिवार के आने के बाद की जाएगी।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles