गुरुग्राम के सदर बाजार की दुकान में लगी भीषण आग

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : यहां सदर बाजार में रविवार की देर रात एक दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपये का सामान जल गया। दमकल विभाग की गाडिय़ों में दिक्कत आने से करीब आधे घंटे बाद दमकल विभाग की टीमों ने आग बुझानी शुरू की। तब तक काफी सामान जल चुका था।

सदर बाजार के सेठ दुर्गा प्रसाद सक्सेना प्लेस में ओमप्रकाश एंड संस और विजय एंड संस की तीन मंजिला दुकान है। रविवार की देर रात तीसरी मंजिल पर आग लग गई। करीब नौ बजे लगी इस आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दुकान में प्लास्टिक, डिस्पोजल और घरेलू सामान था। इस घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें गाडिय़ों के साथ पहुंची। आग बुझाने की तैयारी शुरू की गई। इस दौरान फायर बिग्रेड की दो गाडिय़ों की सीढ़ी ही नहीं खुली। वहीं तीसरी गाड़ी का पाइप फट गया। इस कारण करीब आधा घंटा की देरी आग बुझाने में हुई।

बाजार के दुकानदारों ने इस पर रोष प्रकट किया। दुकानदारों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने व्यापारियों की बात सुनी। इसके बाद दूसरी गाडिय़ां मौके पर बुलाई गई। कड़ी मशक्कत करके दमकल विभाग की ओर से आग बुझाई गई। नाराज दुकानदारों ने कहा कि आग लगने की सूचना देने के पौना घंटे बाद भीम नगर दमकल विभाग से दो गाडिय़ां पहुंची थी। तीन मंजिल की दुकान में आग बुझाने के दौरान दो गाडिय़ों में खराबी के चलते सीढिय़ां ही नहीं खुली। एक गाड़ी का पाइप फट गया। इससे पता चलता है कि गाडिय़ों की मैंटनेंस ठीक से नहीं की जाती।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles