शिमला कोटखाई सड़क हादसा 2025: 4 की मौत, 3 घायल

शिमला, वायरल सच (ब्यूरो) : हिमाचल प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को शिमला जिले के कोटखाई थाना क्षेत्र के रामनगर इलाके में लिंक रोड पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। मृतकों में अधिकांश नेपाली मूल के श्रमिक बताए जा रहे हैं। घटना दिन के समय हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

कोटखाई के एसएचओ ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। इनमें से दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में उपचार के दौरान जान गंवाई। वहीं तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

कोटखाई पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और राहत व बचाव कार्य जारी है।

उल्लेखनीय है कि बरसात के कारण पहाड़ी सड़कों पर सफर बेहद खतरनाक हो गया है। जगह-जगह सड़कों पर फिसलन और मलबा गिरने से वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है।

हिमाचल में मानसून सीजन में सड़क हादसों में 179 लोगों की मौत

लगातार हो रही बारिश और खराब सड़कों के कारण प्रदेश में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। राज्य भर में इस मॉनसून सीजन में 20 जून से अब तक विभिन्न सड़क हादसों में 179 लोगों की मौत हुई है। इनमें शिमला जिला में 24 लोगों की जान गई है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles