Instagram Friendship Scam: शादी का झांसा देकर इटली की महिला से 1000 यूरो की ठगी,

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो): सोशल मीडिया (Instagram) पर दोस्ती के बाद शादी का वादा कर ठगी करने का मामला गुरुग्राम में सामने आया है। इटली की एक महिला ने गुरुग्राम के युवक पर करीब 1000 यूरो (लगभग 1 लाख 842 रुपये) ठगने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती के बाद युवक ने शादी का भरोसा दिलाया और अलग-अलग कारण बताकर उससे रकम ट्रांसफर कराई। मामले की शिकायत दर्ज कराने के लिए महिला इटली से गुरुग्राम पहुंची।

Instagram पर हुई दोस्ती, फिर शादी का झांसा

शिकायत के मुताबिक, इटली निवासी पाओला बर्टोलिनी की Instagram पर गुरुग्राम निवासी एक व्यक्ति से दोस्ती हुई थी। आरोप है कि युवक ने महिला को शादी का भरोसा दिया और बाद में अलग-अलग वजह बताकर उससे करीब 1000 यूरो अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।

महिला ने आरोपित पर फिशिंग ईमेल के जरिए बैंक खाते से रकम निकालने और एनआरआई खाते से जुड़े FEMA नियमों के उल्लंघन का भी आरोप लगाया है।Instagram

इटली पुलिस से शिकायत के बाद गुरुग्राम पहुंची महिला

महिला ने सबसे पहले मामले की शिकायत इटली पुलिस से की थी। शिकायत के बाद हुई जांच में कथित तौर पर ठगी का संबंध गुरुग्राम से सामने आया। महिला के अनुसार, इसके बाद उसने जुलाई 2026 में Instagram के माध्यम से एसीपी साइबर गौरव फोगाट से संपर्क किया।

एसीपी साइबर की ओर से मदद का भरोसा मिलने के बाद महिला 28 सितंबर 2026 को इटली से गुरुग्राम पहुंची और अधिकारियों को अपनी शिकायत सौंपकर मामले की विस्तृत जानकारी दी।

साइबर थाना पश्चिम में दर्ज हुई FIR

महिला की शिकायत के आधार पर साइबर अपराध थाना पश्चिम, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले में बैंक ट्रांजेक्शन और तकनीकी साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, शिकायत में नामित व्यक्ति की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।Instagram

महिला ने गुरुग्राम पुलिस की कार्रवाई की सराहना की

मामले के बाद पीड़िता ने Instagram पर गुरुग्राम पुलिस को टैग करते हुए एक पोस्ट भी साझा की। इसमें उसने साइबर पुलिस की टीम को पेशेवर और संवेदनशील बताते हुए मदद के लिए आभार जताया।

महिला ने कहा कि इटली में शिकायत के बाद दो देशों के बीच जांच की प्रक्रिया में अधिक समय लग सकता था, जबकि गुरुग्राम साइबर पुलिस ने उसकी शिकायत पर तेजी से कार्रवाई की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles