Gurugram, वायरल सच (ब्यूरो): Gurugram के शंकर चौक पर ट्रैफिक जाम से राहत के लिए फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने की योजना को हरियाणा सरकार ने मंजूरी दे दी है। परियोजना का प्रस्ताव DLF की ओर से रखा गया था।
Ambience Mall से Cyber City तक बनेगा फ्लाईओवर
प्रस्ताव के अनुसार Ambience Mall से Cyber City तक तीन लेन का फ्लाईओवर बनाया जाएगा। यह फ्लाईओवर Delhi–Gurugram एक्सप्रेसवे के समानांतर होकर सर्विस रोड के ऊपर से गुजरने का प्रस्ताव है।
Moulsari Avenue से दिल्ली की ओर अंडरपास
परियोजना में Moulsari Avenue से दिल्ली की दिशा में तीन लेन का अंडरपास भी बनाया जाएगा। यह अंडरपास एक्सप्रेसवे के नीचे से होकर दिल्ली जाने वाले ट्रैफिक को जोड़ने का काम करेगा।
₹130 से ₹140 करोड़ की लागत
दोनों संरचनाओं की अनुमानित लागत ₹130 करोड़ से ₹140 करोड़ बताई गई है। पूरी परियोजना का खर्च DLF द्वारा वहन किया जाएगा।
निर्माण चरणबद्ध तरीके से होगा और पहले फ्लाईओवर बनाया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार परियोजना का काम मिलने के बाद इसे करीब एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है।
शंकर चौक पर ट्रैफिक दबाव कम करने की योजना
ट्रैफिक स्टडी में Ambience Mall, Moulsari Avenue, Udyog Vihar और Cyber City क्षेत्र में भारी ट्रैफिक दबाव दर्ज किया गया था। इसी आधार पर फ्लाईओवर और अंडरपास के जरिए ट्रैफिक को अलग-अलग स्तरों पर चलाने का प्रस्ताव तैयार किया गया।

