Vinkmag ad

महिला टी20 विश्व कप 2026 : उलटफेर से बची न्यूज़ीलैंड की टीम, आयरलैंड को 4 रन से हराया

Vinkmag ad

साउथम्पटन,वायरल सच (हि.स.):महिला टी20 विश्व कप 2026 में मौजूदा चैंपियन न्यूज़ीलैंड ने शुक्रवार देर रात बेहद रोमांचक मुकाबले में आयरलैंड को 4 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। लगातार दो हार के बाद दबाव में उतरी न्यूज़ीलैंड टीम अंत तक संघर्ष करती रही और मुश्किल मुकाबले में दो अहम अंक हासिल कर प्रतियोगिता में अपनी उम्मीदें कायम रखीं।

141 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन कप्तान गैबी लुईस और ऑर्ला प्रेंडरगास्ट ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए मैच को न्यूज़ीलैंड के हाथों से लगभग छीन लिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 95 गेंदों में 110 रन जोड़कर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। ऑर्ला प्रेंडरगास्ट ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले 2 विकेट लिए और फिर 53 गेंदों पर 59 रन बनाए। वहीं कप्तान गैबी लुईस ने 53 गेंदों में 58 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

एक समय आयरलैंड को अंतिम चार ओवर में 34 रन चाहिए थे और उसके नौ विकेट शेष थे। लेकिन यहीं से न्यूज़ीलैंड ने वापसी की। जेस केर और कप्तान अमेलिया केर ने दबाव बनाया। अमेलिया ने 18वें ओवर में दो विकेट लेकर मुकाबले का रुख बदल दिया। आखिरी ओवर में आयरलैंड को 15 रन चाहिए थे। कप्तान अमेलिया केर ने अनुभवी सूजी बेट्स को गेंद सौंपी। सूजी ने शानदार संयम दिखाते हुए बल्लेबाज़ों को बड़े शॉट नहीं लगाने दिए और मुकाबला न्यूज़ीलैंड के पक्ष में कर दिया। आयरलैंड अंतिम गेंद पर 6 रन नहीं बना सकी और जीत से सिर्फ चार रन दूर रह गई।

इससे पहले न्यूज़ीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम सिर्फ 10 रन पर 3 विकेट गंवा बैठी। ऑर्ला प्रेंडरगास्ट और कारा मरे ने शुरुआती झटके दिए। इसके बाद ब्रुक हॉलिडे और इज़ी शार्प ने उपयोगी पारियां खेलते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।इज़ी शार्प ने 28 गेंदों में 36 रन बनाए, जबकि ब्रुक हॉलिडे ने 34 रन की अहम पारी खेली। अंतिम ओवरों में न्यूज़ीलैंड ने तेजी से रन जोड़े और चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया।

संक्षिप्त स्कोर:

न्यूज़ीलैंड – 140/6 (20 ओवर)

इज़ी शार्प 36, ब्रुक हॉलिडे 34

ऑर्ला प्रेंडरगास्ट 2/26, कारा मरे 2/26

आयरलैंड – 136/4 (20 ओवर)

ऑर्ला प्रेंडरगास्ट 59, गैबी लुईस 58

अमेलिया केर 2/23

परिणाम: न्यूज़ीलैंड 4 रन से विजयी

Read Previous

फतेहाबाद में पुलिस थाने के मालखाने से 160 पेटी शराब गायब, पूर्व एसएचओ पर एफआईआर, स्टाफ बदला

Read Next

क्रिकेट पर ऑनलाइन बेटिंग लगाने वाले तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular