गुरुग्राम: राजकीय पॉलिटेक्निक मानेसर में इंजीनियरिंग लैब शुरू

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : राजकीय पॉलिटेक्निक, मानेसर में आनंद फिल्टर सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सीएसआर सहायता से विकसित उन्नत ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग लैब का उद्घाटन किया गया। आनंद ग्रुप ऑफ कंपनीज के ग्रुप सीईओ महेंद्र गोयल और महले आनंद फिल्टर सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के सीओओ आर.के. जैन ने लैब का उद्घाटन किया।

नई प्रयोगशाला अत्याधुनिक तकनीकी उपकरणों से सुसज्जित है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग-मानक प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। इस सुविधा के शुरू होने से छात्रों को प्रायोगिक कार्यों, नवीन तकनीकों की समझ और वास्तविक औद्योगिक परिस्थितियों पर आधारित शिक्षण का लाभ मिलेगा। प्रधानाचार्य धर्मपाल ने बताया कि संस्थान द्वारा सीएसआर सहायता के तहत यह सहयोग तकनीकी शिक्षा को अधिक प्रभावी और रोजगार उन्मुख बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल से उद्योग-संस्थान सहभागिता को मजबूती मिलेगी तथा ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के अनुरूप प्रशिक्षित करने में मदद मिलेगी। नई लैब सुविधा भविष्य में तकनीकी दक्ष मानव संसाधन तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम में टीपीओ नीरज कुमार सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles