Vinkmag ad

हिमाचल में बढ़ती सर्दी ने बढ़ाई मुश्किलें, तापमान पहुँचा माइनस में

Vinkmag ad

शिमला, वायरल सच (ब्यूरो) : हिमाचल प्रदेश में सर्दी हर दिन तेज होती जा रही है। जनजातीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस में बना हुआ है और कई स्थानों पर प्राकृतिक जलस्रोत जमने लगे हैं। शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तापमान रिकॉर्ड के अनुसार लाहौल स्पीति जिला के ताबो में न्यूनतम तापमान –6.6 डिग्री, कुकुमसेरी में –4.1 डिग्री और केलांग में –2.9 डिग्री दर्ज किया गया। लगातार गिरते तापमान से जनजातीय क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड सामान्य जीवन पर असर डाल रही है।

राजधानी शिमला का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री दर्ज हुआ, लेकिन मैदानी जिले इस बार शिमला से भी ज्यादा ठंड महसूस कर रहे हैं। ऊना में तापमान 8.3 डिग्री, बिलासपुर में 8.6 डिग्री और हमीरपुर में 5.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो शिमला की तुलना में कम है। वहीं सुंदरनगर 4.1 डिग्री और भुंतर 3.1 डिग्री पर रहा। सराहन में 7.9 डिग्री, कसौली में 11.4 डिग्री और पांवटा साहिब में 12.0 डिग्री तापमान रहा। नाहन में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री और नारकण्डा में 4.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

हिल स्टेशन मनाली में भी ठंड लगातार बढ़ रही है और शनिवार सुबह यहां न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। धर्मशाला 9.8 डिग्री, कांगड़ा 5.8 डिग्री और मंडी 5.7 डिग्री पर रहा। कुफरी में तापमान 7.5 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 9.2 डिग्री और बजुआरा में 5.0 डिग्री दर्ज किया गया। किन्नौर जिला के रिकांगपिओ में 3.2 डिग्री और पलामपुर 4.5 डिग्री पर रहा। सोलन में 3.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि भरमौर में 7.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

लाहौल स्पीति जिला के अधिकतर क्षेत्रों में पानी के स्रोत जमने लगे हैं, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। सुबह और शाम के समय बर्फीली हवाएं चल रही हैं, जबकि धूप मिलने पर भी कड़ाके की ठंड का प्रभाव कम नहीं हो रहा। उधर सामान्य और मैदानी जिलों में भी सर्दी का असर पिछले कुछ दिनों में काफी बढ़ा है। सुबह-शाम लोग भारी ऊनी कपड़ों का प्रयोग करने लगे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार पूरे हिमाचल में बीते 24 घण्टों में कहीं भी बारिश या बर्फबारी नहीं हुई है और न ही अगले कुछ दिनों में इसकी कोई संभावना है। विभाग ने 21 नवंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। तापमान सामान्य से औसतन 2 डिग्री कम चल रहा है। इसके चलते सर्दी और बढ़ने की संभावना है। ठंड बढ़ने से वाहन चालकों को सुबह के समय कोहरे और धुंध का सामना करना पड़ सकता है। बिलासपुर में आज सुबह कोहरे की वजह से दृश्यता 200 मीटर रही।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

Read Previous

सोनीपत: हमारा संकल्प है सहकारिता से ग्रामीण विकास: नायब सिंह सैनी

Read Next

IPL 2026 ट्रेड अपडेट: कई बड़े खिलाड़ियों की टीम बदली, जानिए कौन कहां खेलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular