गुरुग्राम सफाई प्रदर्शन: महिला कर्मचारी से अभद्रता पर फूटा गुस्सा

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सोमवार को नगर निगम गुरुग्राम के कर्मचारियों ने स्थानीय कमला नेहरू पार्क में आम सभा बुलाई। इसकी अध्यक्षता नगर निगम के प्रधान बसंत कुमार ने की। सभा में नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की राज्य सह सचिव सुशीला देवी, वरिष्ठ नेता राजेश कुमार, जनवादी सफाई कर्मचारी संघ के सचिव राजेंद्र सरोहा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इस सभा में 26 अक्टूबर को एमडीयू रोहतक कॉलेज में महिला सफाई कर्मचारियों द्वारा मासिक धर्म के कारण अवकाश मांगने पर महिला कर्मचारी के कपड़े उतरवाकर सेनेटरी पैड चेक करने व उनकी फोटो खींचने की निंदा की गई। इसके विरोध में संघ ने विरोध प्रदर्शन किया गया। कर्मचारी यहां कमला नेहरू पार्क में कर्मचारी एकत्रित हुए। वहां सभा के बाद लघु सचिवालय तक जुलूस निकाला गया। गुरुद्वारा रोड से घंटेश्वर मंदिर चौक होते हुए जुलूस में सेंकड़ों की संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। नायब तहसीलदार सुरेंद्र भारद्वाज को मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी नेताओं ने दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। संघ के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो ऑल सफाई कामगार संघर्ष समिति हरियाणा नौ नवंबर की महापुकार रैली के मंच से आंदोलन तेज करने का ऐलान करेगी।

प्रधान बसंत कुमार ने सफाई कर्मचारियों की मांगों पर कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी घोषणा के अनुसार घोषणा की तिथि से ही एरियर सहित 26 हजार व 27 हजार रुपये वेतन सफाई कर्मचारियों को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह घोषणा इसलिए की थी कि पिछले 5 वर्षों से सफाई कर्मचारियों के वेतन में सरकार ने बढोतरी नहीं की गई थी। उन्होंने सरकार द्वारा ठेकेदारों के माध्यम से सफाई और सीवर कर्मचारियों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने गुरुग्राम नगर निगम में गलत तरीके से 2023 में 3480 सफाई कर्मचारियों की छंटनी की है, उनको जल्द से जल्द ड्यूटी पर वापस लिया जाए। सरकार को सफाई कर्मचारियों की मांगों और मूल समस्याओं का समाधान करने के लिए विचार करना चाहिए।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles