लाडो लक्ष्मी पंजीकरण: महेंद्रगढ़ में 32 हज़ार महिलाओं ने आवेदन किया

नारनौल, वायरल सच (ब्यूरो) : जिला महेंद्रगढ़ में अब तक 32 हजार 296 महिलाओं ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पंजीकृत कराया है। यह जानकारी उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर से इसी विषय को लेकर हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद दी।

उन्होंने कहा कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना अंत्योदय और नारी शक्ति को समर्पित है। प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद लगातार इस योजना की समीक्षा कर रहे हैं। ऐसे में जिला महेंद्रगढ़ में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र महिला इस योजना से वंचित ना रहे। उपायुक्त ने महिलाओं से आह्वान किया कि पात्र महिलाएं डीडीएलएलवाई मोबाइल ऐप के माध्यम से अपने आप को पंजीकृत कराएं।

उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) विभाग को नागरिक संसाधन सूचना विभाग (क्रिड) से सूची मिलते ही पात्र महिलाओं से संपर्क भी किया जा रहा है। वहीं जिला प्रशासन द्वारा 51 क्लस्टर में ग्राम सचिवों तथा सीपीएलओ फील्ड में जाकर पात्र महिलाओं का पंजीकरण कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी बदलाव को सुनिश्चित करने वाली महत्त्वकांक्षी योजनाओं में से एक है।

उन्होंने कहा कि जिन परिवारों की वार्षिक आय एक लाख रुपये तक है, उसमें महिलाओं को 2,100 रुपये मासिक आर्थिक सहायता बैंक खातों में मिलनी शुरू हो जाएगी। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला परिषद के सीईओ उदय सिंह तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles