गुरुग्राम: महिला मित्र ने बातचीत बंद की तो मारी गोली, बाल-बाल बची

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : महिला मित्र ने बातचीत बंद की तो उसके साथी ने उस पर देसी कट्टे से गोली दाग दी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से ही आरोपी को काबू कर लिया।

पुलिस थाना उद्योग विहार गुरुग्राम की पुलिस टीम को करीब 10 बजे एक सूचना मिली कि डूंडाहेडा गांव गुरुग्राम के पास एक व्यक्ति द्वारा 30 वर्षीय लड़की पर गोली चला दी गई।

इस सूचना पाकर पुलिस थाना उद्योग विहार घटनास्थल पर पहुंची। वहां पर एक एक युवक द्वारा एक युवती शिवांगी (उम्र 30 वर्ष) निवासी जिला प्रतापगढ़ (उत्तर-प्रदेश) पर उस युवक ने गोली चलाई थी। गोली लड़की के कंधे पर लगी। लड़की को घायल अवस्था में अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया।

वारदात को अंजाम देने वाले युवक को घटनास्थल से काबू किया गया। आरोपी की पहचान विपिन निवासी जौनपुर,(उत्तरप्रदेश) उम्र 31 वर्ष के रूप में हुई।

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी विपिन किसी निजी कंपनी में ड्राइवर की नौकरी करता है। आरोपी व पीड़िता आपस में दोस्त थे। कुछ दिनों से पीड़ित लड़की ने आरोपी विपिन से बात करना बंद कर दिया था। जिसके चलते आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी को काबू करके गहनता से पूछताछ की जा रही है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles