रेवाड़ी के बावल कॉलेज में छिपा तेंदुआ पांच दिन बाद काबू

रेवाड़ी, वायरल सच (ब्यूरो) : रेवाड़ी जिले के राजकीय महाविद्यालय बावल में पांच दिनों से छिपे तेंदुए को रविवार रात को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। तेंदुआ पकड़े जाने के बाद कॉलेज प्रशासन ने राहत की सांस ली है। तेंदूआ के डर से कालेज के विद्यार्थियों की छुट्टी की हुई थी। वहीं आसपास के लोगों में दहशत फैली हुई थी।

तेंदुआ होने की जानकारी कॉलेज के चौकीदार जितेंद्र ने दी थी। गौर से देखने पर 16 अक्टूबर की रात को कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ घूमता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद गुरुग्राम व रेवाड़ी वन विभाग की टीमें तेंदुए को रेस्क्यू करने में जुट गई थी, लेकिन तेंदुआ दिखाई नहीं दे रहा था। तेंदुए के डर से कॉलेज प्रबंधन ने विद्यार्थियों की छुट्टी तक घोषित कर दी थी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार उस पर निगरानी रखनी शुरू कर दी। तेंदुआ रात के समय में ही दिखाई देता था।

दीपावली के बाद कॉलेज की छुट्टियां भी खत्म होने वाली थी, ऐसे में तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग पर भी काफी दबाव था। हालांकि दो बार रात को सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए की मूवमेंट दिखाई दी थी। रविवार रात को वन विभाग की टीम ने पिंजरे में शिकार लगाया। देर रात शिकार करने के प्रयास में तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुआ पकड़ने के बाद कॉलेज प्रबंधन व आसपास रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग की टीम ने बताया कि तेदुए को पकड़ लिया गया है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles