फरीदाबाद : क्रेडिट कार्ड से हिडन चार्जिज हटाने के नाम पर ठगी, पांच गिरफ्तार

फरीदाबाद, वायरल सच (ब्यूरो) : क्रेडिट कार्ड से हिडन चार्जिंज हटाने के नाम ठगी करने के मामले में साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार काे बताया कि सेक्टर 29 फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल आया जिसने अपने आपको बैंक का ऐजेंट बताया तथा क्रेडिट कार्ड से हिडेन चार्ज हटाने के लिए उसने शिकायतकर्ता से क्रेडिट कार्ड डिटेल्स व ओटीपी पूछा, जिसके उपरांत शिकायतकर्ता के क्रेडिट कार्ड से 32,500 रुपये की कट गये।

जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने राहुल साहनी (26), अश्वनी(31), सुमित गुप्ता(31), राहुल कुमार(30) व आकाश अग्रवाल(26) निवासी दिल्ली को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि राहुल सहानी व अश्वनी दोनों इस गिरोह के सरगना थे तथा कॉलिंग का काम करते थे। सुमित गुप्ता व राहुल कुमार ठगी के पैसो से ऑनलाइन वेबसाइट पर सामान(फोन व अन्य किमती सामान) खरीद लेते थे तथा उसको आकाश के बताए पते पर डिलीवर करवाते थे।

आकाश उस सामान को उसकी मूल कीमत के 75 प्रतिशत पर बिल सहित दुकानदारो को बेच देता था। आकाश दुकानदार से मिली नकदी वापस सुमित गुप्ता व राहुल कुमार को देता था तथा आगे राहुल सहानी व अश्वनी को मिलता था। सभी आरोपी 12वीं पास है। सभी आरोपियों को गुरुवार अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles