डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किया नमन

शिमला, वायरल सच (ब्यूरो) : पूर्व प्रधानमंत्री और देश के प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने डॉ. सिंह को सौम्यता, विनम्रता और मर्यादित राजनीति का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और नीतियों ने भारत को आर्थिक स्थिरता प्रदान की।

सीएम सुक्खू ने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह की नीतियों ने न केवल देश को आर्थिक प्रगति की दिशा में अग्रसर किया, बल्कि उनकी शालीनता ने भारतीय राजनीति को नई मर्यादा भी दी।” उन्होंने कहा कि मनरेगा, सूचना का अधिकार, शिक्षा और खाद्य सुरक्षा जैसे क्रांतिकारी कदमों ने भारत के लोकतंत्र को और अधिक सहभागी बनाया और करोड़ों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. सिंह का व्यक्तित्व, विचारशीलता और योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles