केंद्र सरकार ने ‘पीएम श्री स्कूल योजना’ में पंजाब को दिए 3125.54 लाख रुपये

चंडीगढ़, वायरल सच (ब्यूरो) : केंद्रीय पीएम श्री स्कूल योजना के तहत पंजाब के 331 स्कूलों की स्थिति बदलने वाली है। केंद्र सरकार ने राज्य के स्कूलों में बुनियादी ढांचा विकास के लिए 3125.54 लाख रुपये की पहली किश्त जारी कर दी है। इस योजना के तहत पंजाब में कुल 5801.79 लाख रुपये जारी किए जाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अरविंद खन्ना ने धनराशि जारी किए जाने पर केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि केंद्र से जारी होने वाले अन्य अनुदान राशि की तरह पंजाब सरकार ने अभी तक इस राशि के बारे में भी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। पंजाब सरकार की आदत रही है कि केंद्र सरकार से पंजाब के लिए जारी होने वाली धनराशि के बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाती है और उस धनराशि का इस्तेमाल किसी दूसरे कार्यों पर किया जाता है।

अरविंद खन्ना ने कहा कि पंजाब के स्कूल शिक्षा महानिदेशक की तरफ से अपने पत्र पी.एम.श्री./शि.व/2025-26/259191 के माध्यम से पंजाब के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को सूचित किया गया है कि पीएम श्री योजना के अंतर्गत सिविल वर्कस की स्वीकृत विभिन्न गतिविधियों के निर्माण के लिए शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से वर्ष 2025-26 के लिए मंजूर किए गए कुल 5801.79 लाख रुपये के फंड में से पहली किश्त के रूप में 3125.54 लाख रुपये जारी किए गए हैं। भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि अब पंजाब सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि इस पैसे को किसी अन्य कार्य के बजाए स्कूलों में सिविल वर्कस के लिए ही समय पर खर्च करे। इससे पंजाब के हजारों विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles