गुरुग्राम : मन की बात से देश में हो रहे बदलाव की मिलती है जानकारी : फणीन्द्रनाथ शर्मा

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : भारतीय जनता पार्टी गुरुग्राम जिला की संगठनात्मक बैठक गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय गुरुकमल में जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, जिला प्रभारी संदीप जोशी मौजूद रहे। संगठनमंत्री शर्मा ने गुरुग्राम भाजपा कार्यकर्ताओं को अभी तक किए गए संगठनात्मक कार्यो में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी और आगामी कार्यों को बेहतर तरीके से करने के लिए प्रेरित किया।

संगठनमंत्री ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को हर माह के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माध्यम से रिडियो पर प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम को सुनना चाहिए। इस कार्यक्रम में हम देश में हो रहे सार्थक बदलाव को जान सकते हैं। आज हमारे देश का हर व्यक्ति देश के विकास में किस प्रकार योगदान दे सकता है। इसका उदाहरण हमें मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से पता चलता है। शिक्षा-स्वास्थ्य, स्वरोजगार, युवाओं-महिलाओं-किसानों के सशक्तिकरण एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने बताया कि आगामी एक माह तक सेवा पखवाड़ा के रूप में चलने वाले कार्यक्रम के लिए जिला एवं मंडलों के संयोजक, सह संयोजक नियुक्त कर दिए गए हैं। इन कार्यक्रमों में कई प्रकार के जनसेवा के कार्य किए जाएंगे, जिनमें प्रमुख रूप से ब्लड डोनेशन कैम्प, स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा, प्रकृति संरक्षण के लिए एक पेड़ मां के नाम, जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इस संगठनात्मक बैठक में दोनों जिला महामंत्री अजित यादव, मनीष सैदपुर, कार्यालय निर्माण प्रदेश संयोजक हरविंद कोहली, जिला उपाध्यक्ष रामबीर भाटी, हितेश भारद्वाज, मीडिया प्रभारी हितेश चौधरी, जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहें।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles