गुरुग्राम नवजात बिक्री मामला: महिला ने किन्नर को सौंपा बच्चा

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : हरियाणा के गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सात दिन के एक नवजात को धोखाधड़ी से बेचने का मामला उजागर हुआ है। हैरान करने वाली बात यह है कि जिस महिला ने बच्चे के अपहरण की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई, वही असल में इस पूरे घटनाक्रम में शामिल पाई गई।

यह मामला गुरुग्राम के सेक्टर-53 थाना क्षेत्र की बंगाली बस्ती का है, जहां एक महिला द्वारा एक किन्नर को नवजात गोद देने और बाद में बच्चे के लापता होने की शिकायत से सनसनी फैल गई।

कैसे हुआ खुलासा?

पुलिस जांच में सामने आया कि बच्चा बंगाली बस्ती में रहने वाले एक दंपति का है। महिला ने यह बच्चा अपनी माली हालत खराब होने और पति के परिवार को छोड़कर चले जाने के बाद, एक जान-पहचान वाले किन्नर को गोद दे दिया था।

रविवार को किन्नर को किसी काम से बाहर जाना था, इसलिए उसने अपने एक साथी को बच्चे की देखभाल के लिए थोड़ी देर के लिए सौंपा। लेकिन उसी दौरान उस व्यक्ति ने बच्चे को किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया।

पुलिस की तत्परता से बच्चे की जान बची

सोमवार सुबह तक मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चे को बरामद कर लिया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

अब तक की जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि गोद लेने की कोई कानूनी लिखापढ़ी नहीं हुई थी, केवल आपसी सहमति से बच्चा किन्नर को सौंपा गया था। हालांकि किन्नर और महिला के बीच इसको लेकर बात चल रही थी कि आने वाले दिनों में कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

मां की मजबूरी, समाज की चुप्पी

बच्चे की मां बिहार के कटिहार जिले की रहने वाली है और पहले ही छह बच्चों को जन्म दे चुकी थी। जब सातवां बच्चा हुआ, तो पति उसे छोड़कर चला गया और परिवार की सारी जिम्मेदारी मां पर आ गई। आर्थिक तंगी और सामाजिक दबाव के चलते उसने बच्चा किन्नर को सौंपने का फैसला किया।

किन्नर महिला को पहले से जानता था और महीनों से उसे आर्थिक मदद भी दे रहा था, इसी भरोसे के आधार पर बच्चा गोद देने का फैसला हुआ था।

कानूनी कार्रवाई और जांच जारी

गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और यह जांच जारी है कि नवजात को खरीदने वाला व्यक्ति कौन था और इस मामले में और कौन-कौन शामिल है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles