फरीदाबाद : अवैध निर्माणों पर चला निगम का पीला पंजा, दस निर्माण ढहाए

फरीदाबाद, वायरल सच (ब्यूरो) : नगर निगम द्वारा शहर में अवैध निर्माणों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को नगर निगम की तोडफ़ोड़ टीम ने रेलवे फ्लाईओवर के पास स्थित बुद्ध कॉलोनी में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की। यहां लगभग 8 से 10 अवैध घरों की चारदीवारी बनाई जा रही थी, जिन्हें निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर की मदद से गिरा दिया और जमीन को खाली करवा लिया। नगर निगम के वकील सतीश आचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ लोग सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मकान बनाने का प्रयास कर रहे थे।

मौके पर जाकर देखा गया कि चारदीवारी खड़ी की जा चुकी थी, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरा दिया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आगे भी कोई व्यक्ति दोबारा सरकारी जमीन पर कब्जा करने या मकान बनाने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सतीश आचार्य ने बताया कि इसी जगह पर दो महीने पहले यानी जून में नगर निगम ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई की थी।

उस समय करीब 50 से ज्यादा लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा करके मकान बना लिए थे। कोर्ट के आदेश पर उन सभी अवैध घरों को गिराया गया और कब्जाधारियों को हटाकर नाले की सफाई करवाई गई थी, क्योंकि यह जमीन बरसाती नाले के ऊपर है। उन्होंने साफ किया कि शहर में कहीं भी सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मकान या चारदीवारी बनाई गई, तो निगम द्वारा उसे हटाया जाएगा। अवैध कब्जों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles