मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना बाजार के बाढ़ प्रबंधन और प्रशासनिक तैयारियों का किया निरीक्षण

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को यमुना बाजार के बाढ़ प्रबंधन और प्रशासनिक तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि यमुना की स्थिति नियंत्रण में है। सुबह यमुना का जलस्तर 206 मीटर के करीब था लेकिन यह अभी उस निशान को पार नही कर पाया है। पानी एक दो दिन में कम हो जाएगा। सरकार प्रभावित इलाके के लोगों को भोजन, पानी और चिकित्सा जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। हम दिल्ली में बाढ़ जैसे हालत नहीं बनने देंगे।

गुप्ता ने कहा कि ये यमुना बाढ़ क्षेत्र का सबसे निचले इलाका है जहां मकान बसे हुए हैं। उन्होंने जनता से अपील की है कि लोग घरों को खाली कर दें ताकि बाढ़ से उनको किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।

उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम से लगातार हालात की निगरानी की जा रही है। राहत और बचाव दल पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात हैं ताकि हर स्थिति से निपटा जा सके।

गुप्ता ने कहा कि सरकार दिल्लीवासियों को आश्वस्त करना चाहती हैं कि सरकार हर कदम पर जनता के साथ खड़ी है। दिल्लीवासियों की सुरक्षा और सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी तरह की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को यमुना किनारे स्थित कई स्थानों का दौरा। उन्होंने यमुना व इससे सटे इलाकों में बाढ़ की स्थिति से निपटने की अधिकारियों से बातचीत कर तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि ऐसी तैयारी की है कि दिल्ली में यमुना से बाढ़ नहीं आएगी।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles