रेवाड़ी के कांवड़ियों की गाड़ी उत्तराखंड में पलटी, 25 घायल

रेवाड़ी, वायरल सच (ब्यूरो) : रेवाड़ी कांवड़ दुर्घटना में रविवार शाम को बड़ा हादसा हो गया, जब उत्तराखंड के कमान क्षेत्र में कांवड़ियों की गाड़ी पलट गई। इस हादसे में 25 युवक घायल हो गए, जिनमें 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनको ऋषिकेश एम्स में भर्ती करवाया गया है। गाड़ी में 31 युवा सवार थे।

मिली जानकारी के अनुसार रेवाड़ी के गांव रामगढ़ निवासी युवाओं का दल हर वर्ष कांवड़ लेने हरिद्वार जाते थे, लेकिन इस बार कांवड़ लेने गंगोत्री गए थे। ये कांवड़िए 16 जुलाई को रेवाड़ी के रामगढ़ गांव से कांवड़ लेने के लिए निकले थे और 19 जुलाई को गंगोत्री पहुंच गए थे। इसके बाद उसी दिन उन्होंने कांवड़ उठा ली थी और वापस रेवाड़ी के लिए रवाना हो गए थे। यात्रा के दौरान कांवड़िए 250 किलोमीटर का सफर भी तय कर चुके थे। उनके दल में कांवड़ के साथ कैंटर भी चल रहा था। कैंटर को रेवाड़ी के टपूकड़ा गांव का रहने वाला युवक चला रहा था। जब उनकी यात्रा उत्तरकाशी से आगे कमान एरिया में पहुंची तो कैंटर अचानक बेकाबू होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि जहां हादसा हुआ है, वहां का एरिया पहाड़ी था और सड़कें भी घुमावदार थीं। कैंटर का ड्राइवर ढलान वाली सड़क से गाड़ी को उतार रहा था। इस दौरान कैंटर अचानक बेकाबू होकर पलट गया।

घायलों में अनूप, मनीष, नितिन, राहुल, विनोद व गोविंद शामिल हैं। ये सभी एम्स ऋषिकेश में दाखिल हैं। अन्य घायलों में सहीपाल, मोनू, अनिल, आजाद, धीरज, राहुल और श्रवण को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्‌टी कर दी गई है। इसके अलावा 12 युवकों को हल्की चोटें आईं, जो अब ठीक हैं। वहीं, घटना का पता लगते ही रामगढ़ गांव से करीब 15 युवाओं का दल रविवार रात को ही उत्तराखंड के लिए रवाना हो गया है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles