चंडीगढ़, वायरल सच (ब्यूरो) : पिंजौर के ऐतिहासिक यादवेन्द्र गार्डन में इस वर्ष भी आम का बहुप्रतीक्षित पर्व — 32वां मैंगो मेला आयोजित होने जा रहा है। यह तीन दिवसीय उत्सव 4 जुलाई से 6 जुलाई तक चलेगा और इसका उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा किया जाएगा। यह जानकारी हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने दी है।
आम की सैकड़ों किस्में होंगी आकर्षण का केंद्र
डाॅ. शर्मा ने बताया कि पर्यटन और बागवानी विभाग इस वार्षिक मेले का संयुक्त आयोजन करता आ रहा है, जो कि वर्ष 1992 से शुरू हुआ था। इस बार भी मेला आम प्रेमियों और कृषि जगत के लिए ढेरों खासियतें लेकर आ रहा है। देशभर से आम उत्पादक किसान यहां सैकड़ों किस्म के आम प्रदर्शित करेंगे — जिनमें लंगड़ा, दशहरी, आम्रपाली, केसर, सिंधुरी जैसी पारंपरिक किस्मों के साथ-साथ नई विकसित प्रजातियां भी शामिल होंगी।
मुख्यमंत्री करेंगे मेले का उद्घाटन
इस तीन दिवसीय मैंगो मेले का उद्घाटन 4 जुलाई को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा किया जाएगा। हरियाणा सरकार इस आयोजन को राज्य की कृषि पर्यटन नीति से भी जोड़ कर देख रही है, जिससे किसानों को अपनी उपज को एक मंच पर लाकर न केवल प्रदर्शन, बल्कि विपणन के अवसर भी मिल सकें।
किसानों के लिए मंच और आमजन के लिए उत्सव
डाॅ. शर्मा ने कहा कि यह मेला केवल आमों की प्रदर्शनी नहीं, बल्कि यह किसानों के लिए प्रेरणा और आमजन के लिए एक पारिवारिक उत्सव है। मेला न केवल आम की पारंपरिक किस्मों पर रोशनी डालता है, बल्कि आम की नई किस्मों, कृषि नवाचार, और बागवानी तकनीकों को भी सामने लाने का कार्य करता है।
गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भरपूर होगा आयोजन
इस बार के मैंगो मेले में सिर्फ आमों की प्रदर्शनी ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं, स्थानीय हस्तशिल्प प्रदर्शन, फूड स्टॉल्स, और लाइव परफॉर्मेंस भी होंगी। यह आयोजन हर उम्र के लोगों के लिए कुछ न कुछ लेकर आता है।
हमें फ़ॉलो करें
फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

