नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की आपात बैठक में ईरान ने अमेरिका और इजरायल को खुलेआम चेतावनी दी है। अमेरिका द्वारा ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों पर हाल ही में किए गए हमलों के बाद दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच तीखी बहस हुई।
अमेरिका ने क्या कहा ईरान को?
यूएन में अमेरिकी राजदूत डोरोथी केमिली शिया ने बयान में कहा कि
“हमारे हमले का मकसद ईरान का परमाणु कार्यक्रम रोकना था। यह सैन्य कार्रवाई इजरायल की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए थी, जो लंबे समय से ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमलों से जूझ रहा है।”
उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान 40 वर्षों से अमेरिका और इजरायल के लिए खतरा बना हुआ है।
“मिडिल ईस्ट में हिंसा और अमेरिकी सैनिकों की मौत के पीछे बार-बार ईरानी मिलिशिया और सरकार का हाथ रहा है।”
ईरान की चेतावनी अमेरिका को: UNSC में गूंजा आक्रोश
ईरान के यूएन प्रतिनिधि आमिर सईद इरावानी ने जवाबी बयान में अमेरिका पर खुला आरोप लगाया:
“अमेरिका का यह हमला अंतरराष्ट्रीय नियमों और कूटनीति के खिलाफ है। अब ईरान भी पलटवार करेगा। यह हमला कब और कैसे होगा, इसका फैसला हमारी सेना करेगी।”
इरावानी ने इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि
“इजरायल जानबूझकर अमेरिका को इस तनाव में घसीट रहा है, जिसका खामियाज़ा दोनों देशों को भुगतना पड़ेगा।”
अमेरिका के हमले पर सवाल
इरावानी ने यह भी कहा कि
“यह हमला अमेरिका के इतिहास पर एक काला धब्बा साबित होगा। जिस देश ने यूएन की नींव रखने में भूमिका निभाई थी, उसी पर अब एक अवैध शासन हमला कर रहा है।”
अमेरिका को दिखाई पुरानी तस्वीर
“अमेरिका इकलौता देश है जिसने परमाणु बम का प्रयोग कर लाखों लोगों को मारा है। और अब वही देश हमें परमाणु हथियार बनाने का झूठा आरोप लगाकर हमले कर रहा है।” — इरावानी
क्या फिर भड़केगा मिडिल ईस्ट?
इस पूरी बहस और धमकियों के बाद यह स्पष्ट है कि मिडिल ईस्ट में संघर्ष और गहराने वाला है।
ईरान की ओर से पलटवार की खुली धमकी, और अमेरिका-इजरायल के मिलिट्री एक्शन ने क्षेत्र को गंभीर सैन्य संकट के मुहाने पर ला खड़ा किया है।
हमें फ़ॉलो करें
फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz
