Gurugram Sanitation: 36 वार्डों में SNA तैनात, सफाई व्यवस्था की होगी निगरानी

गुरुग्राम में 36 वार्डों की स्वच्छता व्यवस्था पर नजर रखेंगे सैनिटेशन नोडल असिस्टेंट

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो): शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और स्वच्छता से जुड़ी शिकायतों का जल्द समाधान सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम गुरुग्राम ने सभी 36 वार्डों में सहायक सफाई निरीक्षकों को सैनिटेशन नोडल असिस्टेंट (एसएनए) की जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में निगमायुक्त की ओर से आदेश जारी किया गया है।

वार्डवार एसएनए की हुई तैनाती

सोमवार को जारी आदेश के तहत प्रत्येक वार्ड में नियुक्त एसएनए अपने क्षेत्र में नियमित निरीक्षण और स्वच्छता कार्यों की निगरानी करेंगे। सफाई व्यवस्था में सामने आने वाली कमियों को चिन्हित कर उनका जल्द समाधान करवाना भी उनकी जिम्मेदारी होगी।

इस व्यवस्था का उद्देश्य फील्ड स्तर पर सफाई कार्यों की लगातार निगरानी करते हुए नागरिकों को बेहतर स्वच्छता सेवाएं उपलब्ध कराना है।

एसएनए अपने-अपने वार्डों में गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स (जीवीपी) से कूड़ा हटाने, डोर-टू-डोर कूड़ा उठान, सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई समेत अन्य स्वच्छता कार्यों पर नजर रखेंगे। वार्ड में सामने आने वाली सफाई संबंधी शिकायतों और कमियों पर भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।

MCG Gurugram,एमसीजी इंस्पेक्शन ऐप पर दर्ज होगी निरीक्षण रिपोर्ट

सैनिटेशन नोडल असिस्टेंट को अपने निर्धारित वार्ड में नियमित रूप से फील्ड निरीक्षण करना होगा। निरीक्षण के दौरान किसी तरह की स्वच्छता संबंधी कमी मिलने पर संबंधित फील्ड स्टाफ या एजेंसी को इसकी जानकारी देकर समाधान करवाया जाएगा।

आदेश के अनुसार प्रत्येक फील्ड निरीक्षण की जानकारी एमसीजी इंस्पेक्शन ऐप पर दर्ज करना अनिवार्य होगा। इसमें निरीक्षण का विवरण, मिली कमियां और उनके समाधान के लिए की गई कार्रवाई का रिकॉर्ड दर्ज किया जाएगा।

स्वच्छता शिकायतों के समाधान की भी होगी निगरानी

एसएनए विभिन्न माध्यमों से मिलने वाली स्वच्छता संबंधी शिकायतों की नियमित निगरानी करेंगे। अधिकारियों के अलावा आरडब्ल्यूए, नागरिक प्रतिनिधियों और अन्य वैध माध्यमों से प्राप्त शिकायतों पर भी कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी।

जीवीपी, डोर-टू-डोर कूड़ा उठान और सड़क सफाई से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, गंभीर, बार-बार सामने आने वाली या लंबित शिकायतों को संबंधित संयुक्त आयुक्त के संज्ञान में लाने की व्यवस्था भी की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles