एशियन गेम्स 2026 क्रिकेट शेड्यूल जारी: भारत की पुरुष और महिला टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में, 17 सितंबर से मुकाबले

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो): एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट टूर्नामेंट का शेड्यूल और ड्रॉ जारी कर दिया गया है। भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमों को उनकी बेहतर रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिला है। इस बार सभी मुकाबले जापान के नागोया में टी-20 प्रारूप में खेले जाएंगे।

महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 22 सितंबर तक होगा, जबकि पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक खेला जाएगा।

पुरुष वर्ग में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है। वहीं अफगानिस्तान, हॉन्गकॉन्ग, जापान, मलेशिया, नेपाल और ओमान की टीमें प्रारंभिक दौर खेलेंगी। इन छह टीमों को दो समूहों में बांटा गया है और दोनों ग्रुप से शीर्ष दो-दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी।

महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी और टूर्नामेंट की शुरुआत सीधे क्वार्टर फाइनल मुकाबलों से होगी। भारतीय महिला टीम अपने पहले मैच में मेजबान जापान का सामना करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles