दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव: 12 में से 10 समितियों में भाजपा की जीत, सत्या शर्मा ने पार्षदों को दी बधाई

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो): दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के वार्ड समिति चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बड़ी सफलता पर स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने सभी विजयी पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि 12 में से 10 वार्ड समितियों में भाजपा की जीत इस बात का स्पष्ट संकेत है कि निगम के जनप्रतिनिधियों का विश्वास भाजपा की जनहितकारी नीतियों और विकास कार्यों में लगातार मजबूत हुआ है।

सत्या शर्मा ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार बनने के बाद विकास कार्यों में तेजी आई है और निगम की कार्यप्रणाली पहले से अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और परिणामोन्मुख बनी है। उन्होंने कहा कि वार्ड समिति चुनावों में पार्षदों ने विकास और जनहित को प्राथमिकता देते हुए भाजपा के पक्ष में समर्थन दिया।

उन्होंने कहा कि कई पार्षदों ने दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर दिल्ली के विकास और निगम के हित में मतदान किया, जो भाजपा की कार्यशैली और नेतृत्व पर बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

स्थायी समिति अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि दिल्लीवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता, जलभराव की रोकथाम, वित्तीय सुदृढ़ीकरण, आधारभूत ढांचे के विकास और नागरिक सेवाओं में सुधार जैसे क्षेत्रों में निगम लगातार प्रभावी कार्य कर रहा है।

सत्या शर्मा ने सभी नवनिर्वाचित वार्ड समिति अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और स्थायी समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने-अपने क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles